{"_id":"5c1e8393bdec2256dd105aeb","slug":"191545503635-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को दिया सभी को प्रेम करो का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को दिया सभी को प्रेम करो का संदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों को दिया सभी से प्रेम करो का संदेश
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। होली एंजल्स कान्वेंट स्कूल में बच्चों को प्रभु यीशू का सभी से प्रेम करने का संदेश दिया गया। नाटक के माध्यम से ईसा मसीह के जीवन की महत्वपूर्ण घटनाएं बताई गईं।
कार्यक्रम में बच्चों ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर प्रार्थना की। इसके बाद प्रभु यीशू के जीवन पर नाटक का मंचन प्रतियोगिता के रूप में किया गया। बच्चों ने उनके जीवन की विभिन्न घटनाओं का दर्शाया। प्रधानाचार्या सिस्टर जूली ने कहा कि प्रभु यीशू ने धरती से पापों का नाश करने के लिए जन्म लिया था। उन्होंने सभी से प्रेम करने का संदेश दिया। बच्चों ने सेंटा क्लॉज बनकर क्रिसमस का आनंद लिया। कार्यक्रम में मैनेजर सिस्टर लीमा रोज, सिस्टर प्रसन्ना एवं सिस्टर योलैन ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्द्धन किया।
विज्ञान प्रदर्शनी से लौटे छात्र का सम्मान
मुजफ्फरनगर। सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कालेज केशवपुरी के छात्र अक्षय कुमार का प्रदेशीय विज्ञान प्रदर्शनी से लौटने पर स्वागत किया गया। अक्षय ने सोलर ऊर्जा से चलने वाली गाड़ी का मॉडल प्रदर्शित किया था। आगरा में हुई प्रदर्शनी में उसके मॉडल को काफी सराहा गया। विद्यालय में प्रधानाचार्य हरिओम गणपति सहस्त्रबुद्घे ने अक्षय को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।