{"_id":"5c169ec9bdec22556052e02b","slug":"191544986313-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालयों पर लगे केदारनाथ फिल्म के पोस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौचालयों पर लगे केदारनाथ फिल्म के पोस्टर
Updated Mon, 17 Dec 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शौचालयों पर पोस्टर लगाने से लोग खफा
मुजफ्फरनगर। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म केदारनाथ के पोस्टर शौचालयों तथा अन्य कई गंदगी वाले स्थानों पर लगा दिए गए। इसे लेकर नागरिकों ने आपत्ति की तो चेयरपर्सन ने पालिका कर्मचारियों से इन पोस्टरों को हटवा दिया। साथ ही सिनेमा संचालक को भी निर्देश दिए कि गंदे स्थानों पर लगे इस फिल्म के अन्य पोस्टरों को हटवाए। सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान अभिनीत फिल्म केदारनाथ हाल ही में रिलीज हुई है। नगर के माया पैलेस सिनेमाघर में फिल्म लगी है। नगर में प्रचार के लिए जहां-तहां इसके पोस्टर लगे हैं। कुछ पोस्टर झांसी रानी चौक, मालवीय चौक के आसपास शौचालयों तथा अन्य गंदी जगहों पर फिल्म के पोस्टर लगे देख लोग आक्रोशित हो उठे। कुछ लोगों ने नगर पालिका चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल को इसके बारे में बताया। उन्होंने नगर पालिका कर्मचारियों को भेजकर शौचालयों की दीवार पर लगे पोस्टर हटवा दिए। चेयरपर्सन ने बताया कि सिनेमा संचालक से बात कर गंदी जगहों पर लगे पोस्टर हटवाने को कहा गया है। वह गंदगी वाले स्थानों से पोस्टर हटवा रहे हैं।