{"_id":"5bf064eabdec22561b644a62","slug":"191542481130-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतर्राष्ट्रीय कार्यशाला में दी योग की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतर्राष्ट्रीय कार्यशाला में दी योग की जानकारी
Updated Sun, 18 Nov 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय कार्यशाला में दी योग की जानकारी
मुजफ्फरनगर। नई दिल्ली में आयुष मंत्रालय द्वारा आयोजित की गई अंतर्राष्ट्रीय कार्यशाला में शहर के डॉ एमके तनेजा ने देशभर के चिकित्सकों को योग की जानकारी देते हुए विभिन्न आसनों से होने वाले स्वास्थ्य लाभ से अवगत कराया।
योगा फॉर पब्लिक हेल्थ विषय पर हाल ही में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय कार्यशाला में डॉ एमके तनेजा ने बताया कि भ्रामरी प्राणायाम से मानसिक एवं शारीरिक व्याधियों का आसान उपचार करने के साथ ही मानसिक तनाव और अन्य शारीरिक विकारों को दूर किया जा सकता है। उन्होंने ध्यान, योग व प्राणायाम के माध्यम से मानसिक व शारीरिक विकारों के उपचार की जानकारी देते हुए कहा कि 95 प्रतिशत बीमारियां मस्तिष्क से शुरू होकर शरीर को बीमार बनाती हैं। योग और प्रणायाम से इसका स्थायी व सुरक्षित उपचार संभव है। उन्होंने बताया कि उन्हें अब अप्रैल में टैक्सास (अमेरिका) में होने वाले अंतरराष्ट्रीय योगा सम्मेलन में आमंत्रित किया गया है, जिसमें वे भारतीय योग से दुनिया को परिचित कराएंगे।