{"_id":"5b81a37e42c7924675342e53","slug":"191535222654-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट लगने से चालक की मौत, कैंटर के टायर जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट लगने से चालक की मौत, कैंटर के टायर जले
Updated Sun, 26 Aug 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करंट की चपेट में आकर चालक की जान गई
सिखेड़ा। धर्मकांटा पर कैंटर का वजन तुलवाने को खिड़की खोलकर नीचे उतरते समय चालक का सिर हाईटेंशन तार से टच हो गया। करंट लगने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई। करंट से कैंटर के टायर आग लगने से पूरी तरह जल गए।
बिहार प्रांत के थाना लखनौर के गांव निर्मला निवासी 38 वर्षीय चालक अशोक पुत्र छोटे लाल यादव शनिवार को जौली रोड स्थित राज गत्ता फैक्ट्री में अपने कैंटर से माल लेकर आया था। फैक्ट्री से माल उतारकर चालक कैंटर का खाली वजन कराने के लिए सड़क पार धर्मकांटा पर पहुंचा। चालक ने कैंटर को वजन कराने के लिए धर्मकांटा पर खड़ा कर दिया और खिड़की खोलकर नीचे उतरने लगा। धर्मकांटा के पास से 11 हजार की विद्युत लाइन गुजर रही है। चालक का सिर विद्युत लाइन के तार से टच हो गया। करंट लगने से चालक बुरी तरह से झुलस गया और दूर जाकर जाकर गिरा। चालक की मौके पर ही मौत हो गई। करंट लगने से कैंटर के टायरों में आग लग गई थी। टायरों में आग लगने से धर्मकांटा के कर्मचारी और आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई थी। लोगों ने लाइन को बंद कराकर बमुश्किल आग को बुझाया, तब तक टायर पूरी तरह से जल चुके थे।