{"_id":"5b73265842c79229003adb5c","slug":"191534273112-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक व इंस्पेक्टर के प्रकरण को लेकर समर्थक भिड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक व इंस्पेक्टर के प्रकरण को लेकर समर्थक भिड़े
Updated Wed, 15 Aug 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हंगामा होने पर बैठक छोड़कर चले गए विधायक
अमर उजाला ब्यूरो
जानसठ (मुजफ्फरनगर)।
लोक निरीक्षण भवन में सांसद डा. संजीव बालियान और विधायक विक्रम सिंह सैनी की मौजूदगी में इंस्पेक्टर व विधायक प्रकरण को लेकर एक दूसरे के समर्थक आपस में ही भिड़ गए। बैठक में जमकर हंगामा हुआ तथा कार्यकर्ताओं के बीच काफी नोकझोंक हुई। हंगामा होने पर विधायक विक्रम सिंह सैनी अपने समर्थकों के साथ बैठक से उठकर चले गए।
खतौली विधानसभा क्षेत्र के विधायक विक्रम सिंह सैनी और जानसठ थाने के इंस्पेक्टर प्रेमवीर राना के बीच किसी बात को लेकर आपस में ठन गई थी। इसको लेकर कई दिनों तक विधायक व इंस्पेक्टर के समर्थकों के बीच बैठकों का दौर चला। इस मामले में दोनों पक्षों के समर्थकों के बीच आरोप-प्रत्यारोप भी होता रहा। इस प्रकरण को लेकर भाजपा कार्यकर्ता भी विधायक के पक्ष में खुलकर सामने आ गए थे। विधायक द्वारा शिकायत करने पर एसएसपी ने इंस्पेक्टर प्रेमवीर राना का स्थानांतरण क्राइम ब्रांच में कर दिया था। इंस्पेक्टर के स्थानांतरण को लेकर उनके समर्थकों में भारी रोष व्याप्त है। भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच आपस में समझौता कराने के लिए मंगलवार को विधायक व इंस्पेक्टर प्रकरण को लेकर सांसद डा. संजीव बालियान द्वारा बैठक बुलाई गई थी। विधायक विक्रम सैनी भी भाजपा कार्यकर्ताओं और अपने समर्थकों के साथ पहुंचे। बैठक में इंस्पेक्टर समर्थक भी आ गए। इंस्पेक्टर समर्थकों ने विधायक पर अपने निजी स्वार्थों के कारण एक जाति विशेष के अधिकारी को हटवाने का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। विधायक विक्रम सिंह इस बात को लेकर भड़क गए। इस दौरान विधायक और इंस्पेक्टर समर्थकों में काफी नोकझोंक हुई। समर्थक आपस में भिड़ऩे को तैयार हो गए। विधायक ने इंस्पेक्टर की ओर इशारा करते हुए कहा कि अगर वह कार्य नहीं करेगा, तो उसे क्षेत्र में रहने नहीं दिया जाएगा। हंगामे के दौरान सांसद डा. संजीव बालियान ने कहा कि अधिकारी की कोई जाति नहीं होती है। उसे सरकार के अनुरूप ही चलना होगा। बैठक में हंगामा होने पर विधायक बैठक छोड़ कर चले गए। इस दौरान कुछ समर्थकों ने पत्रकारों के साथ भी अभद्रता कर दी, जिसको लेकर पत्रकारों में रोष व्याप्त है। बैठक में जिला कोआपरेटिव बैंक के चेयरमैन सतपाल पाल, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रवेंद्र भड़ाना, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुंदरलाल, एलडीबी के चेयरमैन नरेंद्र सिंह, ब्रजेश रस्तोगी, संजय राठी, चंद्र प्रकाश, हरेंद्र सिंह, वीरेंद्र नागर, सभासद सुनील कश्यप, विवेक उपाध्याय, मुकेश शर्मा सुरेंद्र सिंह, हरेंद्र आदि मौजूद रहे।