{"_id":"5b6c8f544f1c1bab7d8b7507","slug":"191533841236-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-मेरठ हाई स्पीड रेल कॉरिडोर को मुजफ्फरनगर तक लाया जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-मेरठ हाई स्पीड रेल कॉरिडोर को मुजफ्फरनगर तक लाया जाए
Updated Fri, 10 Aug 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं सांसद डॉ संजीव बालियान ने मुजफ्फरनगर के विकास के लिए संसद में दिल्ली-मेरठ क्षेत्रीय रैपिड ट्रांजिट सिस्टम के तहत बनाई जा रहे सेमी हाई स्पीड रेल कॉरिडोर को मुजफ्फरनगर तक बढ़ाने की मांग की है। इस मुद्दे को संसद में उठाते हुए उन्होंने कहा कि ऐसा होने पर एनसीआर के हिस्से मुजफ्फरनगर का विकास होगा।
बृहस्पतिवार को संसद के सत्र के दौरान सांसद डॉ संजीव बालियान ने यह मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि पश्चिमी उप्र, हरियाणा और राजस्थान के कुछ जिलों को मिला कर एनसीआर बनाया था, ताकि इन जिलों का विकास हो सके और दिल्ली पर आबादी का भार कम हो सके। उन्होंने मुजफ्फरनगर के विकास के लिए जिले को एनसीआर में शामिल करने की मांग 2014 में की थी, जो 2015 को पूरी हो गई। नेशनल कैपिटल प्लानिंग बोर्ड द्वारा एनसीआर में कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए क्षेत्रीय रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) के तहत सेमी हाई स्पीड रेल कॉरिडोर के आठ रूट बनाने की योजना बनाई। इनमें तीन मार्ग दिल्ली से अलवर, दिल्ली से पानीपत और दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ पर काम शुरू हो गया है। सांसद डॉ बालियान ने कहा कि दिल्ली-मेरठ सेमी हाई स्पीड रेल कॉरिडोर 82 किलोमीटर है। इसमें 16 स्टेशन पड़ते है। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर भी एनसीआर का भाग है। उन्होंने अध्यक्ष से अनुरोध किया कि यह कॉरिडोर मुजफ्फरनगर तक लाया जाए, जिससे मुजफ्फरनगर का विकास हो सके।