फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   हाइवे पर 13 डाक कांवड़िए घायल

हाइवे पर 13 डाक कांवड़िए घायल

Thu, 09 Aug 2018 01:02 AM IST
Updated Thu, 09 Aug 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
हाइवे पर 13 डाक कांवड़िए घायल
हाइवे पर 13 डाक कांवड़िये घायल
विज्ञापन

खतौली। हाइवे पर हादसों में 23 डाक कांवड़िये घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हाइवे पर बुधवार को डाक कांवड़िया दिल्ली निवासी अजय, मोनू, विक्की, दिनेश, टिंकू, नितेश अमन, मोंटी, मनीष, अजय, सुधीर तथा मेरठ निवासी सोनू सहित 13 कांवड़िये घायल हो गए। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को वापस भेज दिया गया।

विद्युत चोरी का मुकदमा दर्ज
मोरना। विद्युत निगम के अधिकारियों ने छापेमारी करते हुए विद्युत चोरी पकड़ी। करीब आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है। अवर अभियंता भीमराव सिंह ने बताया कि गांव तिस्सा के जयपाल पुत्र गंगा सहाय, रामपाल सिंह पुत्र जगराम उर्फ राजाराम, कांशीराम पुत्र राजाराम, अरुण पुत्र ईश्वर सिंह, मुन्तियाज पुत्र वहीद, शहजाद के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया।
विज्ञापन


हादसे में वृद्ध घायल
भोपा। गांव जौली गंगनहर पुल के पास बाइक व स्कूटी की भिड़ंत में 62 वर्षीय सतेंद्र पुत्र नैनसिंह निवासी गांव जौली घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्राओं को युवक स्टेशन पर छोड़ भागा
मोरना। दो छात्राओं को दूसरे समुदाय के युवक द्वारा बहला फुलाकर भगाकर ले जाने से तनाव के हालत पैदा हो गए। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर छात्राओं की बरामदगी गुहार लगाई थी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए छात्राओं को बरामद कर लिया तथा मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया।

भोपा क्षेत्र के गांव निवासी ग्रामीण ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी पुत्री व भतीजी पास के ही इंटर कॉलेज में पढ़ती हैं। मंगलवार को उसकी दो बेटियां व भतीजी कॉलेज में फार्म भरने को कहकर गई थी। दोपहर बाद दो छात्राएं घर वापस नहीं लौटी। परिजनों ने उनको काफी तलाश किया, लेकिन उनका कहीं पता चल सका। बुधवार की शाम को गांव के ही एक युवक ने छात्राओं के अंबाला रेलवे स्टेशन पर होने की बात फोन पर बताई। परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने छात्राओं को स्टेशन से बरामद कर लिया। पुलिस ने इस मामले में दूसरे समुदाय के युवक के विरुद्ध छात्राओं को बहला फुसलाकर ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने छात्राओं को मेडिकल के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed