{"_id":"5b6b43a84f1c1b096a8b5f0d","slug":"191533756328-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलाभिषेक के लिए शिवालयों में पहुंचे कांवड़िये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलाभिषेक के लिए शिवालयों में पहुंचे कांवड़िये
Updated Thu, 09 Aug 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलाभिषेक के लिए शिवालयों में पहुंचे कांवड़िये
मीरापुर। हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे शिवभक्तों के हर-हर महादेव के जयघोष से संपूर्ण क्षेत्र शिवमय हो गया। कांवड़ियों के आगमन के चलते बाईपास पर ट्रकों का आवागमन बंद कर दिया गया है।
शिवरात्रि पर्व पर भगवान शिव का जलाभिषेक कर मनोकामना पूर्ण करने की इच्छा से लाखों कांवड़िये शिवालयों के निकट पहुंच चुके हैं। पवित्र गंगाजल लाने वालों में महिलाओं व बच्चों की भी बड़ी संख्या इस बार रही। कांवड़ियों की बढ़ी तादाद के चलते पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से हाइवे से निकलने वाले ट्रकों को बाईपास पर ही रोक दिया है। वहीं, गांव संभलहेड़ा के प्राचीन पंचमुखी महादेव मंदिर पर जलाभिषेक के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गईं हैं। पुजारी पंकज शर्मा ने बताया कि पूरे मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। बारिश की संभावना के चलते वाटरप्रूफ टेंट बनाए गए हैं। जलाभिषेक के लिए महिला व पुरुषों की अलग अलग व्यवस्था की गई है। उधर, रामराज क्षेत्र के फिरोजपुर स्थित शिव मंदिर में बुधवार सुबह से ही शिवभक्तों ने शिवलिंग पर जलाभिषेक शुरू कर दिया है। यहां मंदिर प्रबंधन की ओर से हाइवे पर अतिरिक्त व्यवस्थाएं की गईं हैं।
अवैध शस्त्र के साथ दबोचा युवक
मीरापुर। बीआईटी के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने संदिग्ध हालात में घूम रहे भोपा के गांव इस्सोपुर निवासी संदीप को रोकने का प्रयास किया। इस पर वह भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर दबोच लिया गया। पुलिस के अनुसार तलाशी लेने पर आरोपी के पास से अवैध शस्त्र बरामद किया गया, जिस पर उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।