फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   गंगनहर पुल पर गड्ढों में फंसकर कई वाहन पलटे

गंगनहर पुल पर गड्ढों में फंसकर कई वाहन पलटे

Mon, 30 Jul 2018 12:29 AM IST
Updated Mon, 30 Jul 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
गंगनहर पुल पर गड्ढों में फंसकर कई वाहन पलटे
भोपा। गंगनहर पुल पर गहरे गड्ढों में फंसकर रविवार को कई वाहन पलट गए, जिसमें कई लोग घायल हो गए। बारिश के चलते बने गहरे गड्ढों से यातायात भी प्रभावित हो रहा है, लेकिन अफसरों को इसकी कोई फिक्र नहीं है।
विज्ञापन

चार दिन तक हुई लगातार बारिश के चलते गंगनहर पुल पर सड़क क्षतिग्रस्त होकर उसमें गहरे गड्ढे बन गए हैं। गंगनहर पटरी मार्ग पर कांवड़ियों का आवागमन शुरू होने से अब बड़े वाहन गंगनहर पुल से ही होकर गुजर रहे है, जिनमें से कई वाहन पुल के गहरे गड्ढों में फंसकर पलट या गिर भी चुके हैं। ऐसे ही हादसे में रविवार को नंगला बुजुर्ग निवासी यूनुस की भैंसा बुग्गी पुल की सड़क में बने गड्ढे में पहिया गिरने पर पलटने से बच गयी। इसकी चपेट में आने से बाइक सवार बेहड़ा-थ्रू निवासी शाकिब व उसकी मां नसीमा भी घायल हो गए। वहीं यूनुस को भी चोटें आईं। भैंसा-बुग्गी के काफी समय तक सड़क पर पड़े रहने से पुल पर भी जाम लग गया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बामुश्किल जाम खुलवाया। इसके अलावा, रविवार सुबह भी गड्ढे में बाइक गिरने से दो युवक घायल हो गए।
विज्ञापन


थाना प्रांगण में किया पौधरोपण
भोपा। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बीपी सिंह ने रविवार को थाना प्रांगण में शीशम, बरगद समेत कई फलदार व छायादार प्रजातियों के पौधे रोपित किए। इस दौरान इंस्पेक्टर ने समस्त स्टॉफ के साथ ही ग्रामीणों को भी पौधरोपण के लिए प्रेरित किया। एसआई तेजसिंह, बीरसिंह, चंद्रसेन सैनी, बालेन्द्र सिंह, विनोद तेवतिया, रौदास सिंह, कुलदीप सिंह व ध्यान सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेवा शिविर में बढ़ी कांवडिय़ों की भीड़
भोपा। निरगाजनी नहर पुल पर लगे कांवड़ सेवा शिविर में शिवभक्तों की भीड़ बढ़ती जा रही है। गांव गडवाड़ा, रहमतपुर, सिकंदरपुर व निरगाजनी के लोग कांवड़ियों की सेवा में लगे हुए है। बेलड़ा में सिंचाई विभाग के डाक बंगले पर शिविर लगाया गया है, वहीं भोपा नहर पुल पर सेवार्थ क्लब के सहयोग से लगे शिविर में भोलों की सेवा की जा रही है। रविवार को जौली नहर पुल पर भी कांवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed