{"_id":"5b5cbe674f1c1b49778b4e39","slug":"191532804711-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जर्जर भवनों को खाली कर दें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जर्जर भवनों को खाली कर दें
Updated Sun, 29 Jul 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जर्जर भवनों को खाली कर दें
मुजफ्फरनगर। एडीएम वित्त सियाराम मौर्य ने अपील की है कि जो लोग जर्जर भवन में रह रहे है, वह उन्हें तुरंत खाली कर दें। पास के स्कूल-कॉलेज या पक्के भवन में आश्रय लें। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को तत्काल सहायता पहुंचाई जा रही है।
एडीएम ने बताया कि कई दिनों से लगातार वर्षा हो रही है। भारी वर्षा के कारण जर्जर भवनों के गिरने से जनहानी हो रही है। उन्होंने कहा कि जर्जर हो चुके भवनों में जो लोग रह रहे है, उन्हें चिह्नित किया जा रहा है। प्रशासन ऐसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेज रहा है। आश्रय स्थल के रूप में किसी स्कूल या कालेज अथवा अन्य पक्के भवनों का इस्तेमाल किया जा रहा है। जलभराव वाले क्षेत्रों में पम्पों के माध्यम से पानी निकासी की व्यवस्था की जा रही है। किसी भी घटना की सूचना पर तहसीलदार और एसडीएम मौके पर जा रहे हैं। प्रभावित व्यक्तियों, परिवारों को राज्य आपदा मोचक निधि के मानकों के अनुसार 24 घंटे के भीतर सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।