{"_id":"5b4b99d84f1c1b41748b4ed4","slug":"191531681240-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौशल विकास से असीम संभावनायें: सीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौशल विकास से असीम संभावनायें: सीडीओ
Updated Mon, 16 Jul 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। सीडीओ अर्चना वर्मा ने कहा कि औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था एवं कौशल विकास मिशन के प्रशिक्षणार्थियों के सामने आगे बढ़ने की असीम संभावनाएं है। सेवायोजित होने के बाद भी आप लोग आगे की पढ़ाई लिखाई जारी रखे और आगे बढे़।
विकास भवन के सभागार में सीडीओ अर्चना वर्मा ने कौशल विकास मिशन के अंतर्गत प्रशिक्षण पाने वालों को प्रमाण पत्र वितरित किये। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था एवं कौशल विकास मिशन के अंतर्गत विभिन्न प्रतिष्ठानों में सेवायोजित होने वाले 55 अभ्यर्थियों यहां मौजूद रहे। इन सभी को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। 20 सफल प्रशिक्षणार्थियों को भी प्रमाण पत्र वितरित किये गये। इसके अतिरिक्त राज्य स्तर पर टॉपर्स 10 प्रशिक्षणार्थियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। सर्वाधिक प्रशिक्षु सेवायोजित करने वाले अधिष्ठान मैसर्स त्रिवेणी मिल एवं ब्रांड एंबेसडर पावर कारपोरेशन को भी मोंमेंटो देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य एमके दूबे, राकेश कुमार शर्मा, प्रदीप कुमार, सन्दीप कुमार आदि रहे।