{"_id":"5b352fe34f1c1bc57b8b4a2e","slug":"191530212323-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व विधायक सरदार सिंह का निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व विधायक सरदार सिंह का निधन
Updated Fri, 29 Jun 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व विधायक सरदार सिंह का निधन
मुजफ्फरनगर। पूर्व विधायक सरदार सिंह का बृहस्पतिवार देर रात निधन हो गया। वह 94 वर्ष के थे और कुछ समय से बीमार चल रहे थे। नई मंडी के गऊशाला रोड स्थित आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली। शुक्रवार को सुबह सात बजे नईमंडी श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
मूलरूप से गांव खानुपुर निवासी सरदार सिंह जिले की राजनीति में लंबे समय तक सक्रिय रहे। पूर्व राज्यपाल वीरेंद्र वर्मा और किसान नेता जगबीर सिंह के साथ उन्होंने काम किया था। वर्ष 1967 में कम्युनिस्ट पार्टी के टिकट पर वह खतौली विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए। वे कुछ दिन से बीमार चल रहे थे। बृहस्पतिवार देर रात उनका निधन हो गया। उनके रिश्तेदार पूर्व मंत्री योगराज सिंह ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार नईमंडी श्मशान घाट में शुक्रवार को सुबह सात बजे किया जायेगा।