{"_id":"5b1191d54f1c1ba96e8b5d6b","slug":"191527878101-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेस्ट ऑफ वेस्ट प्रतियोगिता में गौरेया ग्रुप प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेस्ट ऑफ वेस्ट प्रतियोगिता में गौरेया ग्रुप प्रथम
Updated Sat, 02 Jun 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतियोगिता में गौरेया ग्रुप प्रथम
मुजफ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज ऑफ एजूकेशन बेस्ट ऑफ वेस्ट प्रतियोगिता हुई। बीटीसी एवं डीएलएड के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने घर में पड़ी अनुपयोगी वस्तुओं से घर को आकर्षक तरीके से सजाने के लिए फूलदान, फोटो-फ्रेम, टेबल लैंप, वॉल पेटिंग, स्टोन पेटिंग, इत्यादि सामग्री बनाकर उसे आकर्षक तरीके से प्रतियोगिता में प्रदर्शित किया।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान गौरेया ग्रुप को मिला। दूसरे स्थान पर स्टोन ग्रुप रहा, जबकि तृतीय स्थान बटरफ्लाई ग्रुप ने हासिल किया। प्राचार्या डॉ प्रेरणा मित्तल ने बताया कि प्रतियोगियों को 13 ग्रुपों में विभाजित किया गया था। निर्णायक के रूप में डॉ पूनम शर्मा, डीन श्रीराम कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट रही। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्द्धन किया। कहा कि प्रतियोगिताओं के माध्यम से ही छात्र अपने जीवन में अनेक बाधाओं को पार करने की कला सीखता है। प्रथम स्थान गौरेया ग्रुप में सृष्टि, नेहा, अनु, अवनी एवं रोहित शामिल रहे। स्टोन ग्रुप में नेहा चौधरी, शिवानी, अलका, अनुपाल, दिप्ती तथा तृतीय स्थान पर रहे बटरफ्लाई ग्रुप में रेनूका, आरती, भूपेश, परविन्दर, अंकुर आदि शामिल रहे। प्रवक्ता भानूप्रताप वर्मा, मंदीप कुमार, जगमेहर गौतम, टीना अग्रवाल, ऊषा आदि का सहयोग रहा।