{"_id":"5b0075cb4f1c1be8408b66f6","slug":"191526756811-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक के साथ भाजपा नेताओं ने किया दुर्व्यवहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक के साथ भाजपा नेताओं ने किया दुर्व्यवहार
Updated Sun, 20 May 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधायक के साथ भाजपा नेताओं ने किया दुर्व्यवहार
पुरकाजी। बस स्टैंड में चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे भाजपा विधायक से पार्टी नेताओं ने ही दुर्व्यवहार किया। इस मामले को लेकर विधायक और पार्टी नेताओं के समर्थक आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद टकराव के हालात पैदा हो गए।
कस्बे के बस स्टैंड पर निर्माण कार्य के लिए करीब साढे़ चार लाख रुपये शासन द्वारा मंजूर किए गए हैं, जिससे ठेकेदार द्वारा करीब दो सप्ताह से बस स्टैंड की दीवारों पर लिपाई कराई जा रही है। शनिवार को कस्बे में आए भाजपा विधायक प्रमोद ऊंटवाल वहां रुककर निर्माण कार्य का अवलोकन करने लगे। इसी दौरान ठेकेदार भाजपा नेता राजेंद्र गुर्जर अपने साथ कुछ अन्य नेताओं को लेकर मौके पर पहुंच गया। आरोप है कि उसने विधायक द्वारा किए जा रहे अवलोकन का विरोध करते हुए दुर्व्यवहार शुरू कर दिया। इस दौरान मौके पर पहुंचे एक बसपा नेता ने भी भाजपा नेताओं का पक्ष लेकर विधायक पर गंभीर आरोप लगाए, जिसकी जानकारी मिलने पर विधायक के समर्थक भी मौके पर पहुंच गए। दोनों पक्षों के आमने सामने आने के टकराव के हालत बन जाने पर विधायक अपने समर्थकों को समझा बुझाकर मौके से लेकर चले गए।
विधायक ने लगाया ठेकेदार पर गुंडागर्दी करने का आरोप
विधायक प्रमोद ऊंटवाल ने कस्बे में भाजपा नेता विरेंद्र सिंह के आवास पर प्रेस वार्ता की। उन्होंने ठेकेदार भाजपा नेता व उसके अन्य साथियों पर निर्माण कार्य में धांधलेबाजी करने और गुंडागर्दी करने का आरोप लगाया। शनिवार को मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य का अवलोकन किया जा रहा था, तो ठेकेदार भाजपा नेता राजेंद्र गुर्जर अपने साथ कुछ गुंडों और भाजपा नेताओं व एक बसपा नेता को लेकर आया और मेरे साथ दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि मामले की शिकायत पार्टी के शीर्ष स्तर पर भी की जाएगी।
विज्ञापन
विधायक पर लगाया कमीशन मांगने का आरोप
उधर, बस स्टैंड परिसर में ठेकेदार भाजपा नेता राजेंद्र गुर्जर ने अपने समर्थकों के साथ एक प्रेस वार्ता कर विधायक पर निर्माण कार्य में कमीशन मांगने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विधायक शनिवार करीब एक बजे बस स्टैंड पर पहुंचे और मजदूरों को धमकाकर कार्य बंद करा दिया।
14 ग्रामीणों को चेक वितरित किए।
पुरकाजी। 30 मार्च को क्षेत्र के ग्राम भैंसलीवाला में आग लग जाने से मेव जाति के लोगों की झोपड़ियां जल जाने से लाखों का नुकसान हो गया था। डीएम द्वारा मंजूर किए गए मुआवजे के चेकों को शनिवार को विधायक प्रमोद ऊंटवाल ने गांव पहुंचकर 14 ग्रामीणों को प्रत्येक को 3800 रुपये के चेक वितरित किए। इस दौरान लेखपाल सुक्रमपाल, ग्राम प्रधान जोगेंद्र सिंह के अलावा कई भाजपा नेता मौजूद रहे।