फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   घायल के पास पिस्टल मिलने पर हडक़ंप मचा

घायल के पास पिस्टल मिलने पर हडक़ंप मचा

Fri, 11 May 2018 12:09 AM IST
Updated Fri, 11 May 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
घायल के पास पिस्टल मिलने पर हडक़ंप मचा
हादसे में घायल युवक के पास से पिस्टल मिला
विज्ञापन

खतौली ( मुजफ्फरनगर)। हाइवे पर हादसे में घायल हुए दो युवकों में से एक युवक के पास पिस्टल मिला। पूछताछ करने पर युवक ने अपने को एक पुलिस अधिकारी का रिश्तेदार बताया है। पुलिस ने फिलहाल पिस्टल को थाने में जमा कर दिया है।

मुरादनगर के गांव भदौली निवासी सुमित त्यागी पुत्र शौराज त्यागी व उसका साथी प्रवेश पुत्र अशोक बुधवार की रात करीब 9.30 बजे बाइक से मुरादनगर से मुजफ्फरनगर जा रहे थे। हाइवे पर भंगेला पुलिस चौकी से पहले अचानक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। बाइक से गिरकर दोनों घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। एंबुलेंस चालक ने घायलों की तलाशी ली। चालक के तलाशी लेने पर सुमित त्यागी के पास पिस्टल मिला। घायल के पास पिस्टल मिलने से चालक घबरा गया। चालक समझ बैठा कि घायल हुए दोनों युवक बदमाश हैं। चालक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस तुरंत अस्पताल में पहुंची और घायल से पूछताछ की। पूछताछ करने पर घायल सुमित त्यागी ने बताया कि यह उसका लाइसेंसी पिस्टल है। गाजियाबाद के एक पुलिस अधिकारी का वह रिश्तेदार भी है। पुलिस ने घायलों के परिजनों को मोबाइल पर खबर दी। चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने पिस्टल को थाने में जमा कर लिया है। पुलिस का कहना है कि घायल के ठीक होने पर लाइसेंस देखकर पिस्टल उसे सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed