{"_id":"5af348ba4f1c1b5c098b903f","slug":"191525893306-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस्पेक्टर ने दी छात्राओं को कानून की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस्पेक्टर ने दी छात्राओं को कानून की जानकारी
Updated Thu, 10 May 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्राएं सुविधाओं का लाभ उठाएं
पुरकाजी। कस्बे के एक संस्थान पर आयोजित कार्यक्रम में पुरकाजी इंस्पेक्टर ने छात्राओं के लिए चलाई जा रही हेल्प लाइन सुविधाओं की जानकारी देकर उनका प्रयोग करने की अपील की।
उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन की ओर से संचालित प्रशिक्षण केंद्र पर आयोजित कार्यक्रम में इंस्पेक्टर विजय सिंह ने छात्राओं का मार्गदर्शन किया। कहा कि अगर आप कहीं पर जा रही हों और आपको लगता है कि कोई व्यक्ति आपका पीछा कर रहा है, या आपकी तरफ कोई ऐसा इशारा कर रहा है, जो कि अमर्यादित है, तो आप इसकी सूचना तुरंत 100 डायल व1090 पुलिस को दें। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में लेकर उसके विरुद्ध कार्रवाई करेगी। इसके अलावा आप लोगों के घरों के आसपास किसी परिवार में कोई विवाद जैसी घटना हो तो उसकी भी पुलिस को सूचना दें ,ताकि पुलिस मौके पर पहुंचकर विवाद का निस्तारण करा सके। इस मौके पर कंवल सिंह,वसीम अहमद, शमशुल गौड़, मोहम्मद आरिफ, सचिन कुमार, फरीद खान आदि मौजूद रहे।