{"_id":"5aea0a764f1c1b360b8b7de3","slug":"191525287542-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धाकड़ छोरा ने चाय की चुस्कियों का स्वाद चखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धाकड़ छोरा ने चाय की चुस्कियों का स्वाद चखा
Updated Thu, 03 May 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होटल पर धाकड़ छोरा मिलने से पहुंचे प्रशंसक
मंसूरपुर। देहाती फिल्मों के सुपरस्टार कहे जाने वाले उत्तर कुमार (धाकड़ छोरा) ने नेशनल हाईवे पर जड़ौदा के निकट मंगलवार की शाम न्यू ओमजी भोज पर खाना खाकर कुल्हड़ वाली चाय का स्वाद लिया। होटल मालिक काला भाई जी ने उनका स्वागत किया।
देहाती कलाकार उत्तर कुमार ने बताया कि वह अपनी प्रोडक्शन यूनिट के साथ मुजफ्फरनगर में एक पंजाबी गीत सांवली सूरत की शूटिंग कर वापस गाजियाबाद जा रहे हैं। जैसे ही आसपास के लोगों को उत्तर कुमार धाकड़ छोरा के बारे में जानकारी मिली, तो लोग उनसे मिलने के लिए होटल पर एकत्र हो गए। उन्होंने बताया कि वह अब तक हरियाणा व पश्चिम उत्तर प्रदेश की टकराव, धाकड़ छोरा, फक्कड़, खटारा कुंडवा, अकड़, झलक, कौन हकदार, धोंस आदि 40 से अधिक फिल्मों में काम कर चुके हैं। देहाती फिल्मों में उन्हें सबसे अधिक प्रसिद्धि धाकड़ छोरा फिल्म से मिली।