{"_id":"5ae8b5584f1c1b350a8b78d0","slug":"191525200216-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भुगतान की समस्या को लेकर चीनी मिल पहुंचे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भुगतान की समस्या को लेकर चीनी मिल पहुंचे किसान
Updated Wed, 02 May 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों ने बकाया भुगतान मांगा
बुढ़ाना। तहसील क्षेत्र के गांव बिराल के किसान मंगलवार को चीनी मिल भैंसाना पहुंचे। चालू सत्र का गन्ने का बकाया भुगतान न मिलने से नाराज किसानों ने चीनी मिल के अधिकारियों से मुलाकात की। गन्ना प्रबंधक जेबी तोमर व चीनी मिल के उपाध्यक्ष राज सिंह चौधरी से किसानों ने लंबी वार्ता की। किसानों ने अधिकारियों को बताया कि भैंसाना चीनी मिल का भुगतान अन्य चीनी मिलों की अपेक्षा सबसे पिछड़े हैं। किसानों ने बताया कि गन्ने की बुआई व खरीफ की फसलों की बुआई किसानों के सिर पर है। बीज, खाद एवं दवाई के लिए किसानों को पैसे की आवश्यकता है। किसानों ने चीनी मिल के अधिकारियों से भुगतान जल्द दिलवाने की मांग की। चीनी मिल के अधिकारियों ने किसानो को गन्ने के भुुगतान की समस्या का जल्दी समाधान करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर सचिन उर्फ मन्नू, प्रवीण, राजपाल, अनिल, रोशन, सन्नी व विवेक आदि ग्रामीण मौजूद रहे।