{"_id":"5ae8a8ca4f1c1b3c0a8b76c4","slug":"191525197002-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोपाड़ा में मंडलायुक्त ने योजनाओं की जानकारी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोपाड़ा में मंडलायुक्त ने योजनाओं की जानकारी दी
Updated Tue, 01 May 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडलायुक्त ने योजनाओं की जानकारी दी
मंसूरपुर। गांव बोपाड़ा में केंद्र सरकार की अति महत्वाकांक्षी योजना आयुष्मान भारत मिशन के तहत राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा योजना का शुभारंभ किया गया। मंडलायुक्त चंद्रप्रकाश त्रिपाठी व डीआईजी शरद सचान ने ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक गांव में चिह्नित परिवारों का सरकार द्वारा मुफ्त इलाज कराया जाएगा। चिह्नित बेसहारा, गरीब, दिव्यांग, बेघर अनुसूचित जाति व जनजाति के लोगों को लिस्ट में शामिल किया गया। चिह्नित परिवारों की डा. कपिल द्वारा सूची पढ़कर सुनाई व योजना से जुड़ी जानकारियों के विषय से अवगत कराया। कार्यक्रम में सांसद डा. संजीव बालियान, सीएमओ पीएस मिश्रा, एसडीएम अतुल कुमार उपस्थित रहे। ओमदत्त, बीपीएम जावेद, डा. अजय, ग्राम प्रधान अजय आदि लोगों का सहयोग रहा।