{"_id":"5ae61c604f1c1b9d098b7225","slug":"191525029984-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कच्ची सड़क पर पक्का अतिक्रमण हटाने को हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कच्ची सड़क पर पक्का अतिक्रमण हटाने को हंगामा
Updated Mon, 30 Apr 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतिक्रमण हटाने पर जबरदस्त हंगामा
मुजफ्फरनगर।
अतिक्रमण हटाओ अभियान में 12वें दिन कच्ची सड़क पर ईओ के नेतृत्व में पक्के अवैध निर्माण हटाए गए। मदरसा महमूदिया में एक चिकित्सक की मेडिकल स्टोर को तोड़ने के लिए ईओ दलबल लेकर पहुंचे तो हंगामा खड़ा हो गया। यहां ईओ के साथ चिकित्सक और उनके समर्थकों ने धक्कामुक्की करते हुए गालीगलौज की। इस पर नगरपालिका कर्मचारी एकजुट हो गए और हंगामे की वीडियो ग्राफी कराकर अभद्रता करने वालों को चिह्नित किया, वहीं चिकित्सक के मेडिकल स्टोर पर किया गया अवैध निर्माण ध्वस्त कराया।
रविवार को अहिल्याबाई होल्कर चौक से ईओ विकास सेन के नेतृत्व में पालिका प्रशासन की टीम ने तीन जेसीबी मशीनों के साथ अभियान प्रारंभ किया। कच्ची सड़क की दोनों तरफ की दुकानों का अतिक्रमण हटवाया गया। कुछ दुकानदार और मकान मालिक सड़क पर किए गए स्थायी और अस्थायी अतिक्रमण को अपने आप हटाने लगे। मदीना चौक तक सड़क के एक साइड से अतिक्रमण हटवाने के बाद जेसीबी मशीनों को दूसरी तरफ मोड़ दिया गया। यहां महमूदनगर पर जब अभियान पहुंचा तो वार्ड 44 से पालिका सभासद नवाब जहां के पति पूर्व सभासद वाजिद अली के मकान में उनके परिजनों की दुकान के बाहर किया गया अतिक्रमण भी ईओ ने हटवाया। इसके बाद मदरसा महमूदिया की साइड अभियान आते ही कई जगह पर विरोध और हंगामा हुआ। यहां मदरसा के बराबर में नूर अली और परवेज की नवाब इंटरप्राइजेज एवं नूर टेंट हाउस के बाहर अतिक्रमण को जब ध्वस्त करने के निर्देश ईओ ने दिए तो उन्होंने आग्रह करते हुए कुछ मोहलत मांगी और खुद ही अतिक्रमण हटवा लेने का भरोसा दिया, क्योंकि जिस दीवार को अतिक्रमण मानते हुए जेसीबी ने निशाना बनाया था, उसी दीवार पर पूरा मकान खड़ा था, यहां से ईओ जब मदरसा की दुकानों पर पहुंचे तो नेशनल बुक स्टोर एंड स्कूल ड्रेस के मालिक द्वारा लोहे के जाल लगाकर पूरी दुकान ही अवैध बना रखी थी, जिसे सख्ती के साथ तुड़वाया गया। इससे पहले नाले पर रखा एक खोखा भी बिस्मार कर दिया गया। यहीं पर भारत हैंडपंप की दुकान पर पक्का निर्माण जब ध्वस्त किया जाने लगा तो दुकानदार मिस्त्री आबिद सैफी व उनके समर्थकों ने पालिका के निर्माण विभाग के लिपिक मनोज बालियान के साथ धक्कामुक्की शुरू करते हुए जेसीबी मशीन चालक के साथ अभद्रता की। ईओ ने यहां भी सख्ती से काम लेते हुए अतिक्रमण ध्वस्त कराया।
इसी की बराबर में स्थित डॉ शहजाद सिद्दीकी के सरताज मेडिकल स्टोर पर बड़ा बवाल होने लगा। यहां जैसे ही ईओ ने जेसीबी चालक को अवैध कब्जा बिस्मार करने का निर्देश दिया तो सिद्दीकी आगे अड़ गए। उनके समर्थकों ने ईओ और उनकी टीम को घेर लिया। ईओ ने सख्ती की तो शहजाद और दो अन्य लोगों ने ईओ के साथ धक्कामुक्की और अभद्रता शुरू कर दी। एक युवक ने उनके गिरेबान को पकड़ लिया। इस पर जबरदस्त हंगामा हुआ। पालिका के पथ प्रकाश विभाग में लिपिक गोपीचंद वर्मा ने हमलावर भीड़ की वीडियोग्राफी करनी शुरू कर दी तो वो भाग खड़े हुए। इसके बाद बिना फोर्स के ही जूझते हुए सरताज मेडिकल स्टोर का अतिक्रमण ध्वस्त करा दिया गया। ईओ विकास सेन ने कच्ची सड़क पर दुकान के बाहर निर्माण सामग्री फैलाकर रखने वाले प्रमोद गुप्ता पर एक हजार रुपये का जुर्माना किया, वहीं सीमेंट और निर्माण सामग्री की दुकान बलजीत ट्रेडर्स का चालान काटकर दो हजार रुपये जुर्माना वसूल किया गया। ईओ विकास सैन के साथ पालिका के लिपिक जेई रामप्रसाद यादव, गोपीचन्द वर्मा, मुकेश शर्मा, मनोज बालियान, रचित शर्मा, विकास कुमार और अन्य सैकड़ों कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
चिकित्सक के खिलाफ होगी एफआईआर
मुजफ्फरनगर। ईओ विकास सेन का कहना है कि सरताज मेडिकल स्टोर के डॉ शहजाद सिद्दीकी ने अभियान का विरोध करते हुए अभद्रता की। उनके साथ आए 15-20 लोगों ने पालिका टीम में शामिल कर्मचारियों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग कर चेतावनी दी और मेरे सहित अन्य कर्मचारियों से धक्का-मुक्की भी की। सभी की वीडियोग्राफी कराई गई और घटना की जानकारी डीएम राजीव शर्मा को दे दी गई। हमला करने वालों पर मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।