फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   प्रिंस क्लब ने विकास शर्मा ट्राफी जीती

प्रिंस क्लब ने विकास शर्मा ट्राफी जीती

Sat, 31 Mar 2018 12:27 AM IST
Updated Sat, 31 Mar 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
प्रिंस क्लब ने विकास शर्मा ट्राफी जीती
मुजफ्फरनगर।
विज्ञापन

प्रिंस क्लब ने भास्कर क्लब को रोमांचक मैच में 13 रन से हराकर जिला क्रिकेट लीग में विकास शर्मा ट्रॉफी जीत ली। मैन ऑफ द मैच स्पर्श सहरावत ने शानदार 130 रन बनाए।
मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से चली लीग का शुक्रवार को फाइनल मैच चौधरी चरण सिंह जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेला गया। एक साल पहले एक दुर्घटना में चल बसे क्रिकेट कोच विकास शर्मा की याद में इस बार लीग का आयोजन किया गया। प्रिंस क्लब ने पहले बैटिंग करके 30 ओवर में पांच विकेट पर 249 रन बनाए। पहले दो विकेट जल्दी गिरने के बाद स्पर्श ने शानदार बैटिंग की। आशीर्वाद के साथ मिलकर उन्होंने शतकीय साझेदारी निभाई। आशीर्वाद ने 38 रन बनाए। स्पर्श ने नॉट आउट 130 रन बनाए। तनु ने 23 रन बनाए। विवेक को दो और अमर, सनी और गौरव को 1- 1 विकेट मिले। कैराना के भास्कर क्लब ने तेजी से विशाल स्कोर का पीछा किया, लेकिन निरंतर विकेट गिरने से वो लक्ष्य तक नही पहुंच सके। सनी ने साहसिक 74 रन बनाकर जीत की उम्मीद जगाई।
विज्ञापन

उनके अतिरिक्त तस्वर 22, रोहित 26, गौरव 27 और विवेक ने 40 रन बनाए। पूरी टीम 236 रन बनाकर आउट हो गई। अंपायर रवि और आदिल रहे। स्कोरिंग हरीश ने की। एसोसिएशन के सचिव मनोज पुंडीर, संयुक्त सचिव ओमदेव सिंह, कुशलपाल सिंह, रोहित चौधरी, विकास राठी, शिरीष वर्मा, अरशद आदि इस दौरान उपस्थित रहे। ओमदेव सिंह ने बताया कि लीग का पुरस्कार वितरण और अवार्ड फंक्शन बाद में अगले सप्ताह किया जाएगा। जिसमें विजेता और उप विजेता को ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed