फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   सफाई कर्मचारियों ने सड़क पर लगा दिया कूड़े का ढ़े

सफाई कर्मचारियों ने सड़क पर लगा दिया कूड़े का ढ़े

Wed, 08 Nov 2017 12:38 AM IST
Updated Wed, 08 Nov 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
सफाई कर्मचारियों ने सड़क पर लगा दिया कूड़े का ढ़े
मोरना (मुजफ्फरनगर)। नगर पंचायत के सफाई कर्मियों की लापरवाही के चलते भोकरहेड़ी के नागरिक गंदगी से परेशान हैं। गंदगी के ढेरों से आती दुर्गंध व मच्छरों के प्रकोप के चलते नागरिक बीमार हो रहे हैं, जिसको लेकर मोहल्लावासियों ने प्रदर्शन किया। सफाई न होने पर मार्ग को अवरुद्ध करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

नगर की सफाई करने को तैनात कर्मचारी स्वयं ही नगर को गंदा करने पर तुले हुए हैं। कस्बा भोकरहेड़ी के मोहल्ला नई बस्ती के परेशान नागरिकों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि सफाई कर्मचारी इधर उधर का कूड़ा लाकर उनके घरों के सामने इकटठा कर रहे हैं। इस कारण मुख्य मार्ग पर कूड़े के बड़े-बड़े ढ़ेर लग गए हैं। नालियों में कूड़ा भरने से वह चौक हो गई है। फैली गंदगी के कारण मोहल्ले में संक्रामक रोग फैल रहा है। गंदगी के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है. जिस कारण डेंगू, मलेरिया जैसे बुखार से नागरिक पीड़ित हैं। वहीं सफाई कर्मचारियों के इंचार्ज मुनीराम व ब्रह्मसिंह ने एक दूसरे पर जिम्मेदारी डालते हुए इसे सफाईकर्मियों की गलती बता कर पल्ला झाड़ लिया है। अधिशासी अधिकारी (प्रशासक) अनूप राय ने मामले को संज्ञान में लेकर शीघ्र कूड़ा हटवाने व सफाई कराने का आश्वासन दिया है। एसडीएम जानसठ श्याम अवध चौहान ने इस बाबत अधिशासी अधिकारी से ही बात करने की बात कही है। प्रदर्शनकारियों में सपा नेता मरगूब हसन, अजय कृष्ण महाराज, सोमपाल प्रजापति, शहजाद, असलम, नफीस, लियाकत, मोनू, तालिब, मुनफैत, अकबर, जोगेन्द्र, अनीस, साजिद, मोमीन, महफूज, मुजस्सिम, डा. सचिन, निसार, मोहम्मद शहजाद, शिब्बू, समेदीन, सूरजपाल, राजेश आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed