{"_id":"5a00b7f94f1c1b71548bb24c","slug":"191509996537-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तितावी मिल का पेराई सत्र शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तितावी मिल का पेराई सत्र शुरू
Updated Tue, 07 Nov 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तितावी (मुजफ्फरनगर)। आईपीएल की इकाई तितावी चीनी मिल के पेराई सत्र का सोमवार को हवन और मंत्रोच्चार के साथ शुभारंभ हुआ। शुभारंभ से पहले मिल ने 30 हजार क्विंटल गन्ने का इंडेंट जारी किया। अगले दो दिनों में मिल 40-40 हजार क्विंटल गन्ने का इंडेंट जारी करेगी।
सबसे पहले तितावी के किसान अरविंद ने पहली बुग्गी कैन में डाली। जिसको गन्ना उपायुक्त दिनेश्वर मिश्र और महाप्रबंधक सुधीर कुमार ने सम्मानित किया। इससे पहले गन्ना उपायुक्त सहारनपुर और महाप्रबंधक ने मिल के पेराई सत्र का उद्घाटन किया। इंडियन पोटाश लिमिटेड की तितावी चीनी मिल इकाई का ये पहला पेराई सत्र है। इससे पहले तितावी चीनी मिल मवाना शुगर की इकाई थी, लेकिन हाल ही में किसानों का गन्ना बकाया नहीं चुकाने पर इसको आईपीएल ने खरीद लिया था। उद्घाटन समारोह के समय मुख्य रूप से अरुण कुमार एससीडीआई, संजीव मोहन, अरुण कुमार, सुभाष राणा, सुमित, मनोज धवन, विनय, धर्मेंद्र, विवेक, उत्तम वर्मा, वैभव वर्मा आदि मौजूद रहे।