फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   आज से अस्पताल पर रोडवेज बसों का बसेरा

आज से अस्पताल पर रोडवेज बसों का बसेरा

Wed, 01 Nov 2017 12:54 AM IST
Updated Wed, 01 Nov 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
आज से अस्पताल पर  रोडवेज बसों का बसेरा
रुड़की-हरिद्वार के लिए चलेंगी सीधे 10 बसें
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। एक नवंबर बुधवार से रोडवेज बसों का नया बसेरा स्वामी कल्याण देव जिला चिकित्सालय होगा। अस्पताल तिराहे से 10 बसों का संचालन रुड़की-हरिद्वार के लिए होगा। इन बसों को चालक-परिचालक डिपो नहीं लाएंगे। नई व्यवस्था से जहां डग्गामारों पर नकेल कसेगी, वहीं यात्रियों को बेहतर सुविधा के साथ छह रुपये कम किराया वहन करना पड़ेगा।

रुड़की रोड पर डग्गामार वाहनों का कब्जा होने से रोडवेज का चपत लग रही है। इसको लेकर डिपो अधिकारियों ने मंथन कर नई व्यवस्था लागू की है, ताकि डग्गामारों पर शिकंजा कसा जा सके। इस मार्ग पर डिपो को हर रोज आय में 2 से ढाई लाख रुपये का नुकसान है। इसी को लेकर एक नवंबर से रोडवेज डिपो की 10 बसों का रुड़की, हरिद्वार रूट पर संचालन किया जाएगा, यह बसें यहीं पर स्टैंड करेंगी। इन्हें डिपो में नहीं भेजा जाएगा। इन बसों का संचालन प्रत्येक आधा घंटे के अंतराल पर किया जाएगा। इससे शहर में आने वाले यात्रियों को लाभ होगा, जबकि डिपो तक रोडवेज बस में आने पर छह रुपये अतिरिक्त वहन करने पड़ते हैं, जो अब खर्च नहीं करने पड़ेंगे। एआरएम बीपी अग्रवाल ने बताया कि स्टेशन प्रभारी राजकुमार तोमर, फोरमैन के साथ वार्ता कर नया प्लान तैयार किया गया है। अब रोडवेज बसों का संचालन अस्पताल तिराहे से भी होगा। यहां पर 10 बसें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed