{"_id":"59f8cb654f1c1b76678b8724","slug":"191509477221-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश की राष्ट्रीय एकता व अखंडता की शपथ ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश की राष्ट्रीय एकता व अखंडता की शपथ ली
Updated Wed, 01 Nov 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की राष्ट्रीय एकता व अखंडता की शपथ ली
जानसठ (मुजफ्फरनगर)। सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिवस पर देश की राष्ट्रीय एकता, अखंडता व सुरक्षा की छात्रों को शपथ दिलाई गई।
मंगलवार को डीएवी इंटर कालेज में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्मदिवस पर प्रधानाचार्य इंद्रजीत सिंह ने छात्रों को देश की एकता, सुरक्षा तथा अखंडता बनाए रखने तथा देश की सुरक्षा के प्रति अपने आपको समर्पित करने की छात्रों को शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि देश कभी भी पटेल के किए कार्यों को नहीं भुला सकता। वहीं, दूसरी ओर नगर पंचायत कार्यालय पर क्लर्क मोहम्मद इरफान ने कर्मचारियों को नगर को स्वच्छ रखने व सरदार पटेल के आदर्शों पर चलने की शपथ दिलाई। इस दौरान कालेज पर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मास्टर समुद्र सैन, सचिन शर्मा, जितेंद्र कुमार, ब्रजेश कुमार, राजेश कुमार, नरेंद्र, अमित चौहान, लोकेश शर्मा, जितेंद्र वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।