{"_id":"59ada8ed4f1c1b59738b518f","slug":"191504553197-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मना नामदेव मंदिर का वार्षिकोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मना नामदेव मंदिर का वार्षिकोत्सव
Updated Tue, 05 Sep 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेधावियों का भी किया सम्मान
शुक्रताल (मुजफ्फरनगर)। तीर्थनगरी में नामदेव मंदिर एवं धर्मशाला में तीसरा वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान धार्मिक अनुष्ठान हुआ। मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के मेधावियों के साथ विभिन्न शासकीय सेवाओं में उच्च पदों पर आसीन अधिकारियों को भी सम्मानित किया।
नामदेव मंदिर एवं धर्मशाला समिति में तृतीय वार्षिकोत्सव मनाया गया। मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ऋषिकेश के समाजसेवी सत्येंद्र ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर जनपद के हाईस्कूल, इंटर, स्नातक, परास्नातक, इंजीनियरिंग एवं मेडिकल के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। साथ ही शासकीय सेवाओं में उच्च पदों पर कार्यरत व्यक्तियों को भी संगठन ने पुरस्कृत कर उनका मान बढ़ाया। संगठन एवं समाज के उत्थान के लिए देशभर से आए नामदेव के अनुयायियों ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंधक वीरेंद्र कुमार और संचालन अनिल नामदेव, उत्तम कुमार एवं योगेश कुमार ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर अध्यक्ष अनिल नामदेव, गोपाल सिंह, अमरदीप वर्मा, अजय नामदेव, विजय सुशील अंश, संदीप, दुर्गेश, चंद्रलेखा मंजू, सत्येंद्र, विरेंद्र कुमार, छत्तीसगढ़ से नरेश कुमार वर्मा, मध्य प्रदेश से मुन्नीलाल , हरियाणा से विनोद कुमार, डॉक्टर ज्ञानेश कुमार टांक, संदीप कुमार, सुधीर कुमार सिंहवाल, अनिल कुमार, दया प्रकाश आदि मौजूद रहे।