{"_id":"59ada7f04f1c1b0f278b5234","slug":"191504552944-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणेश जन्म उत्सव शोभायात्रा निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणेश जन्म उत्सव शोभायात्रा निकाली
Updated Tue, 05 Sep 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणेश जन्म उत्सव शोभायात्रा निकाली
जानसठ (मुजफ्फरनगर)। कस्बे में आठ दिन के धार्मिक अनुष्ठान के बाद श्री सिद्धिविनायक गणेश जन्म उत्सव शोभायात्रा निकालकर गणेश जी की प्रतिमा को शुक्रताल गंगा घाट पर विसर्जन किया गया।
कस्बे के सीएचसी परिसर में स्थित मंदिर में गणेश चतुर्थी के आठ दिवसीय अनुष्ठान के समापन पर रविवार की रात जागरण में गणेश जी का गुणगान किया गया। सोमवार की सुबह हवन यज्ञ कर गणेश भगवान जी की शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन समाजसेवी प्रवेंद्र भड़ाना ने किया। शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गों से बैंडबाजों के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में श्रद्धालुओं ने गुलाल से होली खेलकर प्रतिमा की शोभायात्रा निकाली तथा मूर्ति विसर्जन के लिए शुक्रताल के गंगा घाट पर विसर्जन किया गया। शोभायात्रा में नगर पंचायत पूर्व अध्यक्ष यनेश तंवर, समिति अध्यक्ष अंकित भाटी, रजनीश कश्यप, रमेश, वैभव कंसल, विशु बिश्नोई, मानव, विशु, कुलदीप कुमार पाल, हिमांशु, चेतन, बंटी गुप्ता, दीपक, संदीप कुमार, बृजेश रस्तोगी, मुकेश शर्मा, आकाश, अश्वनी चौधरी, टीनू, अर्जुन, विशु गांधी, राजू मास्टर आदि का सहयोग रहा।