फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बूढ़े रेलवे ट्रैक पर धड़ाधड़ दौड़ रही ट्रेनें

बूढ़े रेलवे ट्रैक पर धड़ाधड़ दौड़ रही ट्रेनें

Sat, 12 Aug 2017 01:05 AM IST
Updated Sat, 12 Aug 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
बूढ़े रेलवे ट्रैक पर धड़ाधड़ दौड़ रही ट्रेनें
बूढ़े रेलवे ट्रैक पर धड़ाधड़ दौड़ रहीं ट्रेनें
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। दिल्ली-सहारनपुर वाया मेरठ मंडल की रेलवे लाइन पर खतौली और सकौती के बीच ट्रैक बूढ़ा हो चला है। इस ट्रैक पर ही एक्सप्रेस समेत पैसेंजर ट्रेनें धड़ाधड़ दौड़ रही हैं। लगातार क्रैक होने की घटनाएं बढ़ने के बाद रेलवे प्रशासन की नींद टूटी है। इंजीनियरों की जांच में खतौली क्षेत्र में ट्रैक 22 साल से अधिक पुराना निकला है। जिसके चलते इसके क्रैक होने की संभावनाएं ज्यादा बढ़ गई हैं।
आमतौर पर रेलवे ट्रैक सर्दी और कोहरे में अधिक क्रैक होता है, क्योंकि ठंड के कारण पटरियां सिकुड़ जाती हैं और ट्रेनें गुजरने से गर्म होने पर ट्रैक क्रैक होने लगता है, जबकि गर्मियों में पटरियों के फैलने का खतरा बढ़ता है। पुरानी पटरियों पर घटना की अधिक आशंका है। खतौली और सकौती के बीच लगातार ट्रैक के क्रैक होने की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। बृहस्पतिवार को भी दिल्ली से किलोमीटर 91 के निकट रेलवे ट्रैक क्रैक हो गया। ट्रैक पर आतंकी साजिश की अफवाह उड़ने से रेलवे अधिकारियों के होश उड़ गए। आनन-फानन में देर रात अधिकारियों और इंजीनियरों ने ट्रैक की जांच-पड़ताल कर उसकी मरम्मत कराई।
विज्ञापन

खतौली और सकौती क्षेत्र के बीच में रेलवे ट्रैक काफी पुराना हो चुका है। करीब 22 साल पुराने ट्रैक पर ट्रेनें दौड़ रही हैं। इससे दुर्घटना की संभावनाएं बढ़ रही हैं। रेलवे के सेक्शन इंजीनियर इंद्रजीत सिंह ने बताया कि खतौली, सकौती के साथ अन्य स्थानों पर रेलवे ट्रैक की जांच की गई है। खतौली और सकौती के बीच करीब सात किलोमीटर का ट्रैक काफी पुराना हो चुका है, जिससे इन क्षेत्रों में ट्रैक क्रैक होने की घटनाएं बढ़ रही हैं। इन क्षेत्रों में रेलवे ट्रैक के बदले जाने का प्रोजेक्ट रेलवे बोर्ड को गया हुआ है। जल्द ही ट्रैक को बदले जाने की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोजना गुजरती हैं 45 ट्रेनें
जनपद से रोजाना करीब 45 ट्रेनें गुजरती हैं। जिनमें एक्सप्रेस, पैसेंजर समेत मालगाड़ी भी शामिल हैं। ऐसे में ट्रैक पर लगातार ट्रेनों का संचालन बना रहता है। जिसके चलते ट्रैक अधिक समय तक अपनी क्षमता को बरकरार नहीं रख पा रहा है। वहीं, पुराने रेलवे ट्रैक पर अधिक दबाव पड़ने से टूटने, ज्वाइंट निकलने आदि की समस्याएं सामने आ रही हैं।


आतंकी साजिश की अफवाह से होश उड़े
रेलवे ट्रैक पर आतंकी साजिश की अफवाह से अधिकारियों के भी होश फाख्ता हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल आरपीएफ इंस्पेक्टर सोनी शर्मा ने मयफोर्स के ट्रैक पर जांच-पड़ताल की। इंस्पेक्टर ने बताया कि ट्रैक क्रैक होने की जांच की गई। क्रैक को लेकर कोई आतंकी साजिश नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed