{"_id":"59778fcc4f1c1b7e788b4633","slug":"191501007820-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैनरा और यूनियन बैंक के काम से डीएम नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैनरा और यूनियन बैंक के काम से डीएम नाराज
Updated Wed, 26 Jul 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। डीएम ने फसली ऋण योजना में डाटा फीडिंग के कार्य में देरी पर केनरा और यूनियन बैंक के अधिकारियों को फटकार लगाई। कहा कि अन्य बैंकों ने जहां अच्छा काम किया है, वहीं ये दोनों बैंक पिछड़ गए हैं।
कलक्ट्रेट के सभाकक्ष में डाटा फीडिंग की समीक्षा करते हुए डीएम जीएस प्रियदर्शी ने कहा कि जिले में डाटा फीडिंग का 96 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। प्रदेश में इस समय जिले का 30वां स्थान है। जनपद में एक लाख 26 हजार 401 किसानों को फसली ऋण माफी योजना का लाभ मिलेगा। इनमें एक लाख 21 हजार 29 की डाटा फीडिंग हो चुकी है। जिले में सबसे कमजोर स्थिति केनरा और यूनियन बैंक की है। केनरा ने 82 और यूनियन बैंक ने 91 प्रतिशत ही डाटा फीडिंग का कार्य किया है। दोनों के डीसी से डीएम ने नाराजगी जताई और अतिशीघ्र काम पूरा करने के निर्देश दिए। बैंक अधिकारियों से कहा कि वह परिस्थितियों को समझें। प्रदेश सरकार योजना में किसी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं करेगी। सभी अधिकारी अपना काम समय से पूरा करें।