फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस करेगी संघर्ष: बैरवा

जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस करेगी संघर्ष: बैरवा

Tue, 25 Jul 2017 12:59 AM IST
Updated Tue, 25 Jul 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
जनसमस्याओं को लेकर  कांग्रेस करेगी संघर्ष: बैरवा
जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस करेगी संघर्ष: बैरवा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। राजस्थान के पूर्व मंत्री और जिले के डीआरओ बनाए गए कांग्रेस नेता रामगोपाल बैरवा ने कहा कि यूपी की प्रदेश सरकार सभी मोर्चो पर विफल है। कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो चुकी है। कांग्रेस जनसमस्याओं को लेकर सड़क पर आकर संघर्ष करेगी।

जिला मुख्यालय पर अपने दो दिन के प्रवास के दौरान दूसरे दिन कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बैरवा ने कहा कि पार्टियां कार्यकर्ताओं के संघर्ष से ही जानी जाती हैं। कार्यकर्ताओं को आम जनता की परेशानियों में खड़ा होना चाहिए। यूपी की बीजेपी सरकार सभी मोर्चो पर विफल है। कानून व्यवस्था संभल नहीं रही है। दफ्तरों में करप्शन बढ़ गया है। आम जनता परेशान है। ऐसे माहौल में कांग्रेस जनता का सहारा बनने का काम करें। उन्होंने कहा कि संगठन सक्रिय और मजबूत होना चाहिए। इस अवसर पर पूर्व सांसद सईदुज्जमा, पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक, जिलाध्यक्ष नानू मियां, नगराध्यक्ष सतीश गर्ग, पूर्व विधायक सोमांश प्रकाश, पूर्व जिलाध्यक्ष तेगबहादुर सैनी, आनंद प्रकाश त्यागी, डॉ सत्यपाल सिंह, मुकेश शर्मा, सुधीर शर्मा, सलमान सईद, तारिक कुरैशी, सलीम मलिक, उमादत्त शर्मा, अनमोल जैन, महफूज राना, सुरेंद्र मैनवाल, सुदेश मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed