{"_id":"5955533d4f1c1bb65b8b4664","slug":"191498764093-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसरों ने गंगनहर मार्ग का किया दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफसरों ने गंगनहर मार्ग का किया दौरा
Updated Fri, 30 Jun 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफसरों ने गंगनहर मार्ग का किया दौरा
खतौली/ भोपा/ मुजफ्फरनगर। डीएम जीएस प्रियदर्शी और एसएसपी अनंत देव के नेतृत्व में अफसरों की टीम बस में सवार होकर गंगनहर के कांवड़ मार्ग पर पहुंची। टीम ने पटरियों की हालत देखी। संबंधित विभागों के अफसरों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पटरी पर खड़े झाड़-झंकार और जंगली घास को तत्काल कटवाएं। डीएम ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से कहा कि वह नहर पटरी पर प्रकाश व्यवस्था का बेहतर इंतजाम करें। कांवड़ शिविरों के आयोजकों से कहा गया कि वह बैटरी आदि की वैकल्पिक व्यवस्था भी करें। पटरी के किनारे लगे जो हैंडपंप खराब हैं, उन सबको ठीक कराने के आदेश जल निगम को दिए गए। वाटर टैंक की व्यवस्था करने के लिए नगर पालिका को आदेशित किया गया। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अधूरे पड़े मार्ग का निर्माण शीघ्र पूरा किया जाए। यात्रियों के सामने समस्या नहीं आनी चाहिए। डीएम ने कहा कि कांवड़ मार्ग पर एक मुख्य कैंप बनाया जाएगा। इस कैंप में अधिकारी मौजूद रहेंगे। होटल ढाबों पर रेट लिस्ट और जर्जर स्ट्रीट लाइट बदलने के आदेश भी दिए। खतौली से लेकर पुरकाजी तक मार्ग का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर एडीएम वित्त सुनील सिंह, एसपी सिटी ओमवीर सिंह, बिजली, पीडब्ल्यूडी, सिंचाई, नगर पालिका, जल निगम आदि विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।