{"_id":"5f0e04468ebc3e63de1336d1","slug":"19-people-infected-with-corona-including-collectorate-employee-muzaffarnagar-news-mrt4912412112","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलेक्ट्रेट कर्मचारी समेत 19 लोग कोरोना से संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलेक्ट्रेट कर्मचारी समेत 19 लोग कोरोना से संक्रमित
विज्ञापन
मोरना में कोरोना पॉजिटिव मिलने पर जानकारी एकत्र करती स्वास्थ्य विभाग की टीम।
- फोटो : KHATAULI
मुजफ्फरनरगर। शहर समेत जिले भर में कोरोना का संक्रमण लगातार फैल रहा है। मंगलवार को 19 केस सामने आए है। इनमें शामली कलक्ट्रेट का एक कर्मचारी भी शामिल है। सबसे अधिक दस मामले बुढ़ाना कस्बे में आए है। अब जिले में एक्टिव केस बढ़ते हुए 160 हो गए हैं। सभी को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एडीएम वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार ने बताया कि मंगलवार को जिले में कोरोना संक्रमण के 19 मामले मिले है। जबकि 230 सैंपलों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। उन्होंने बताया कि जिन स्थानों पर पॉजिटिव लोग मिले है। उनमें बुढ़ाना के मेन बाजार में कराई गई जांच में 10 लोग कोरोना से संक्रमित मिले है, जो सभी नए मामले है। इसके अलावा मोरना में एक, रोहाना में एक, शाहपुर मैन बाजार में दो, शहर के अग्रसेन विहार में दो, शहर के ही रैदासपुरी में दो और गऊशाला मौहल्ले में एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है।
सीएमओ डा. प्रवीण कुमार चोपड़ा ने बताया कि गऊशाला मौहल्ले में मिला व्यक्ति शामली कलेक्ट्रेट में कर्मचारी है। इस संबंध में शामली प्रशासन को सूचना दे दी गई है। जिले में अब कोरोना के टोटल केस 457 हो गए है, जिनमें से 160 एक्टिव केस है, जबकि 284 मरीज ठीक हो चुके हैं। इनके अलावा जिले में अभी तक 18 लोगो की कोरोना से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
मंगलवार को बाजार खुला, रही भीड़
मुजफ्फरनगर। शासन के आदेशानुसार अब हर शनिवार और रविवार को लॉकडाउन रहेगा। इसी कारण साप्ताहिक बाजार बंदी खत्म हो गई है। मंगलवार को साप्ताहिक बाजार बंदी थी, मगर नए नियमों के अनुसार मंगलवार को अन्य दिनों की भांति पूरा बाजार खुला। बाजार में काफी भीड़ रही। लोगों ने सोशल डिस्टेेंस का पालन नहीं किया। यहां तक की बिना मास्क लगाए लोग भी बाजार में घूम रहे है। वो दो गज की दूरी और मास्क है जरूरी, नियम का पालन नहीं कर रहे है। जो सभी के लिए भी चिंता की बात है। मंगलवार को भगत सिंह रोड, शिव चौक, रुड़की रोड, कोर्ट रोड, एसडी मार्केट आदि में भारी भीड़ रही।