{"_id":"5cd32033bdec2207801a5a49","slug":"181557340211-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"623 मार्कशीट का बंडल विशेष वाहक से लखनऊ पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
623 मार्कशीट का बंडल विशेष वाहक से लखनऊ पहुंचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
623 मार्कशीट का बंडल विशेष वाहक से लखनऊ पहुंचा
मुजफ्फरनगर। जनता इंटर कॉलेज बाढ़ में सामूहिक नकल पकड़े जाने के बाद इंटरमीडिएट के फिजिक्स विषय में आए समान अंक के प्रकरण में सभी 623 मार्कशीट का बंडल जिला प्रशासन ने विशेष वाहक के माध्यम से लखनऊ भेज दिया है। इन मार्कशीट के आधार पर शासन इस मामले में बड़ी कार्रवाई की तैयारी में है।
जनता इंटर कॉलेज बाढ़ में यूपी बोर्ड परीक्षा में इंटरमीडिएट के फिजिक्स के पेपर में सामूहिक नकल पकड़ी गई थी। यह पेपर दोबारा राजकीय इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर में हुआ था। आश्चर्य तब हुआ, जब इस पेपर में 623 में से 578 छात्रों के समान अंक आ गए। थ्योरी में 70 में से 52 और प्रैक्टिकल में 30 अंक मिले। समान अंक 82 आने से बोर्ड की पूरी प्रक्रिया सवालों के घेरे में आ गई है। जिला प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लिया। डीएम अजय शंकर पांडेय ने इस मामले की जांच एडीएम प्रशासन अमित सिंह को सौंपी। अमित सिंह ने जांच में पाया कि 578 छात्रों को फिजिक्स में समान अंक 82 मिले हैं और 180 छात्रों को गणित में समान अंक 33-33 मिले हैं। जांच रिपोर्ट पर पूरे मामले की कार्रवाई की संस्तुति शासन को की गई। शासन ने डीएम से सभी अंकतालिकाओं का रिकार्ड मांगा। इसके बाद विशेष वाहक से सभी मार्कशीट लखनऊ भेजी गई। इस मामले को अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा देख रहे हैं। एडीएम प्रशासन अमित सिंह ने बताया कि शासन ने जो कागज उनसे मांगे थे वह सब लखनऊ भेज दिए गए हैं।