मतदाता जागरूकता रैली निकाली
बुढ़ाना। जमीयत उलमा-ए- हिंद शाखा बुढ़ाना के कार्यकर्ताओं ने मदरसे व स्कूल के छात्र-छात्राओं के साथ कस्बे में मतदाता जागरूकता रैली निकाली। जागरूकता रैली द्वारा मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया। जमीयत उलमा-ए-हिंद की शाखा बुढ़ाना के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने कस्बे के मदरसे व स्कूल के बच्चों के साथ मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया। इस रैली के द्वारा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने 11 अप्रैल 2019 के लोकसभा चुनाव में शतप्रतिशत मतदान करने की अपील की। कस्बे के कमल मार्केट से आरंभ हुई यह रैली कांधला रोड, महावीर तिराहा, सब्जी मंडी, पारसी बस अड्ड़ा, पैठ बाजार, बड़ौत रोड से होती हुई चौधरी चरण सिंह तिराहे पर पहुंची। रैली के दौरान जमीयत के पदाधिकारियों ने कस्बा व देहात के मतदाताओं से अपना वोट डालने की अपील की। उन्होंने कहा कि वोट के अधिकार से देश में सुदृढ़ सरकार की स्थापना करें। सभी वक्ताओं ने कहा कि अपने सारे काम छोड़कर पहले मतदान करें। इस मौके पर हाफिज शेरदीन, आसिफ कुरैशी, तहसीन, अजीजुद्दीन, अल्लाहमेहर, मोहम्मद जकी, इसरार, खालिद, आबाद कुरैशी, राशिद मंसूरी, दिलशाद, नईम, जहिर हसन, नौशाद, अनीस, तालिब व यामीन सहित जमीयत के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।