फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   टिकट की लड़ाई में जीते संजीव बालियान, अब असली जंग

टिकट की लड़ाई में जीते संजीव बालियान, अब असली जंग

Fri, 22 Mar 2019 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Mar 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
टिकट की लड़ाई में जीते संजीव बालियान, अब असली जंग
मुजफ्फरनगर। भाजपा में टिकट की लड़ाई डॉ संजीव बालियान ने जीत ली है। भाजपा ने अपनी सूची में उनका नाम जारी कर दिया है। उनके मुकाबले टिकट मांगने वालों को बड़ा झटका लगा है। टिकट पाकर उन्होंने पार्टी में अपनी पकड़ का अहसास करा दिया है। टिकट के बाद चुनाव में उनकी असली जंग होगी।
विज्ञापन

भाजपा ने पार्टी प्रत्याशियों की अपनी पहली सूची जारी की। बीजेपी शीर्ष नेताओं ने यहां से मौजूदा सांसद डॉ संजीव बालियान पर भी भरोसा करते हुए टिकट दिया है। भाजपा प्रत्याशी की घोषणा के बाद मुजफ्फरनगर सीट पर चुनाव की तस्वीर साफ हो गई है कि अब मुख्य मुकाबला गठबंधन के प्रत्याशी रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह और भाजपा के डॉ संजीव बालियान के बीच होगा। बीते लोकसभा चुनाव में डॉ बालियान ने रिकार्ड जीत हासिल की थी। भाजपा और संघ का एक गुट जहां उनका विरोध कर रहा था, वहीं एक गुट खुलकर उनके साथ दिखाई दिया। दूसरे भाजपा में उनके मुकाबले पार्टी को कोई मजबूत प्रत्याशी नहीं मिला। आखिरकार पार्टी ने उन्हीं पर विश्वास जताया। उनके नाम की घोषणा होते ही समर्थकों ने पटाखे छोड़कर खुशी का इजहार किया। टिकट की लड़ाई में जीत हासिल करने के बाद पुरानी जीत दोहराना उनके लिए इस बार बड़ी बात होगी। इस बार उनका चुनावी मुकाबला जाट क्षत्रप कहे जाने वाले रालोद नेता चौधरी अजित सिंह से हैं। चुनाव में इस बार भाजपा और रालोद में सीधी चुुनावी जंग होगी।
विज्ञापन


उमा भारती 24 को शहर में
मुजफ्फरनगर। केंद्रीय मंत्री उमा भारती भाजपा के समर्थन में 24 मार्च को टाउन हाल के मैदान में जनसभा करेगी। जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed