फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मुजफ्फरनगर क्रिकेट अकादमी ने डीएवी को तीन विकेट से हराया

मुजफ्फरनगर क्रिकेट अकादमी ने डीएवी को तीन विकेट से हराया

Sat, 23 Feb 2019 12:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Feb 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर क्रिकेट अकादमी ने  डीएवी को तीन विकेट से हराया
मुजफ्फरनगर। स्वर्गीय विकास शर्मा अंडर-19 जिला क्रिकेट लीग मैच में शुक्रवार को मुजफ्फरनगर क्रिकेट अकादमी ने डीएवी क्रिकेट अकादमी मंसूरपुर को तीन विकेट से हराया।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में टॉस जीतकर डीएवी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाए। हरेंद्र ने शानदार 80 रन बनाए और दीपक और आकाश 15-15 रनों का योगदान दिया। मुजफ्फरनगर अकादमी के गेंदबाज विशाल को तीन, वैभव को दो और सौरभ और शौर्यस को 1-1 विकेट मिला। 197 रनो का पीछा करते हुए मुजफ्फरनगर अकादमी के बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी की, जिसमें वैभव त्यागी ने 61 रन, गर्वित ने 44 रन और ऋतिक अरोरा ने 38 रन नाबाद बनाए और अपनी टीम को 3 विकेट से जीत दिलाई। डीएवी अकादमी के गेंदबाज रोज और ऋषभ ने 2-2 विकेट लिए। कोकी को एक विकेट मिला। मैच में दो विकेट और 61 रन बनाने वाले वैभव त्यागी को मैन ऑफ द मैच दिया गया। मैच के अंपायर मनीष त्यागी और अंकुर रहे और स्कोरिंग विक्रांत ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed