{"_id":"5c5f1268bdec220c1b13fd00","slug":"181549734504-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ने का भुगतान न होने पर 14 को होगा घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ने का भुगतान न होने पर 14 को होगा घेराव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकाया गन्ने का भुगतान न होने पर 14 को होगा घेराव
छपार। भाकियू की जनसभा में जिलाध्यक्ष राजू अहलावत ने कहा कि गन्ने का भुगतान दो दिन में नहीं होने पर 14 फरवरी को कलक्ट्रेट का घेराव किया जाएगा।
गांव कुतुबपुर में शनिवार को आयोजित भाकियू की जनसभा में संगठन के जिलाध्यक्ष राजू अहलावत ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर किसानों की आवाज उठाई जा रही है। किसानों की पहली समस्या गन्ना भुगतान की है। उन्होंने कहा कि किसानों को सरकार द्वारा दिए जाने वाले छह हजार रुपये बहुत कम हैं, उन्होंने किसान क्रांति यात्रा में 18 हजार रुपये दिए जाने की मांग की थी। उन्होंने कहा कि जल्द गन्ने का भुगतान नहीं होने पर 14 फरवरी को कलक्ट्रेट का घेराव कर ट्रेजरी पर तालाबंदी की जाएगी। वहीं, शामली में भी गन्ना मंत्री सुरेश राणा का घेराव किया जाएगा। गांव खोजा नंगला के प्रधान बाबर भाकियू अंबावत छोड़कर भाकियू में शामिल हुए। मुकेश पुंडीर, मंगता टिकैत, मनीष चौधरी, मुरसलीन, पवन राठी, हरिओम व सुशील आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता सत्यप्रकाश त्यागी व संचालन नवीन राठी ने किया।
भाजपा सरकार में किसानों की दशा-दिशा खराब
शाहपुर। भाकियू नेता गौरव टिकैत ने कहा कि भाजपा सरकार में किसानों की दशा व दिशा खराब है। उन्होंने किसानों की समस्याओं को लेकर 14 फरवरी को प्रस्तावित प्रदेश व्यापी आंदोलन के तहत जिला मुख्यालय पर होने वाले धरना-प्रदर्शन में किसानों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। उन्होंने मंसूरपुर रोड पर भाकियू के ब्लॉक कार्यालय का उद्घाटन भी किया। अभिजीत बालियान को युवा भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया गया। विनोद त्यागी, हनी बालियान, नूर मोहम्मद, आदेश त्यागी व दीपक बालियान आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता रामफल त्यागी व संचालन बिजेंद्र बालियान ने किया।