फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   स्मृति दिवस पर आचार्य अभयदेव का श्रद्घापूर्वक नमन

स्मृति दिवस पर आचार्य अभयदेव का श्रद्घापूर्वक नमन

Thu, 10 Jan 2019 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jan 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
स्मृति दिवस पर आचार्य अभयदेव का श्रद्घापूर्वक नमन
आचार्य अभयदेव का भावपूर्ण स्मरण किया
विज्ञापन

चरथावल। अरविंद निकेतन के संस्थापक रहे महान योगी आचार्य अभयदेव की स्मृति दिवस पर अनुयायियों ने भावपूर्ण स्मरण किया। दूरदराज से आकर अनुयायियों ने चरथावल स्थित आश्रम में उनकी समाधि पर श्रद्धासुमन अर्पित किए और ध्यान लगाया। आचार्य की समाधि पर अर्पित कर श्रद्धालु नतमस्तक हुए। ध्यान कक्ष में गुरु बिरजानंद इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य धर्मराज त्यागी ने आचार्य के महान कार्यों की उल्लेख करते हुए बताया कि आचार्य के पिता पंडित रामप्रसाद उच्च कोटि के आर्यसमाजी थे। उनमें देशभक्ति की भावना कूट-कूटकर भरी थी। आचार्य ने अनेक आध्यात्मिक पुस्तकें लिखी। ध्यान के बाद आश्रम में आयोजित गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए बालकृष्ण गुप्ता ने आचार्य की अद्भुत योग विद्या का उल्लेख करते हुए कहा कि सरदार भगत सिंह भी उनसे कई बार मिले थे। सदानंद त्यागी, आनंद त्यागी, कुशल पाल त्यागी, ने विचार व्यक्त किए। धर्मराज, विनरेद त्यागी, नंदकिशोर त्यागी, डाू. बुद्धिमान त्यागी, सोनू त्यागी, जसवीर सिंह, नरेंद्र त्यागी महाबलीपुर, मीरा, शशी, शक्तिदेव त्यागी, प्रवीण कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed