फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   कांटे के मुकाबले को तैयार यूपी और विदर्भ के खिलाड़ी

कांटे के मुकाबले को तैयार यूपी और विदर्भ के खिलाड़ी

Fri, 04 Jan 2019 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jan 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
कांटे के मुकाबले को तैयार यूपी और विदर्भ के खिलाड़ी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कूच बिहार ट्राफी के क्रिकेट मैच के लिए चौधरी चरण सिंह जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में तैयारियां पूरी कर ली गई है। सात से दस जनवरी तक अंडर-19 का यह चार दिवसीय मैच यूपी और विदर्भ के बीच खेला जायेगा। मैच में हार-जीत दोनों टीमों के लिए महत्वपूर्ण है। अभी तक यूपी टीम पांच मैचों में 30 अंक लेकर सबसे आगे है, जबकि विदर्भ टीम भी छह मैचों में 29 अंक हासिल कर दूसरे स्थान पर है। शुक्रवार की देर शाम यूपी और विदर्भ की टीमें शहर में पहुंच गई है।
कूच बिहार ट्राफी में शानदार प्रदर्शन के बाद यूपी और विदर्भ की टीमें आमने-सामने होंगी। चौधरी चरण सिंह जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में सात जनवरी को इस कांटे के मुकाबले का आगाज होगा। मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के निर्देशन में आयोजित मैच के लिए पिच को नये सिरे से तैयार किया गया है। घरेलू क्रिकेट में सूबे में यह अकेला स्टेडियम है, जिसके क्रिकेट मैदान पर वर्ष 2009 के बाद लगातार भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा आवंटित राष्ट्रीय ट्राफियों के मैच आयोजित हो चुके हैं। खेल निदेशालय लखनऊ के मानकों की कसौटी पर खरे मैदान पर अभी तक विजय मर्चेंट ट्रॉफी के तीन, सीके नायडू ट्रॉफी के दो और कूच बिहार ट्रॉफी के चार मैच खेले जा चुके हैं। यूपी टीम का प्रदर्शन जिले में कामयाब रहा है। छह मैचों में जीत दर्ज करने के साथ तीन मैचों में पहली पारी की बढ़त के आधार पर ज्यादा अंक पाए हैं। यूपी और विदर्भ के बीच कूच बिहार ट्रॉफी का यह मैच बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि अपने ग्रुप में दोनों टीमें उम्दा प्रदर्शन के साथ 30 और 29 अंक लेकर पहले और दूसरे स्थान पर कायम है।
विज्ञापन

यूपी के कप्तान आर्यन शर्मा के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने दिल्ली के जामिया मिलिया कालेज के मैदान पर दिल्ली की टीम के खिलाफ अंतिम मैच में एक पारी और 212 रनों से जीत हासिल की थी, जबकि विदर्भ तीन दिन पहले नागपुर में छत्तीसगढ़ की टीम को 350 रनों से करारी हार दी थी। प्रदर्शन के लिहाज से दोनों टीमें बेहद मजबूत है। खासकर विदर्भ की टीम गत वर्ष की कूच बिहारी ट्रॉफी चैंपियन भी है। मुजफ्फरनगर में हो रहे राष्ट्रीय क्रिकेट मैच के लेकर दर्शकों में भी उमंग और उल्लास है। एमसीए के चेयरमैन भीमसैन कंसल और अध्यक्ष भूपेंद्र यादव के साथ पदाधिकारी मैच की व्यवस्था में जुटे हैं। यूपी और विदर्भ की टीमों का देर शाम शहर में आगमन हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज दोनों टीम अभ्यास करेंगी
मुजफ्फरनगर। एमसीए सचिव मनोज पुंडीर ने बताया कि कूच बिहार ट्रॉफी मैच के लिए यूपी और विदर्भ की टीमें शनिवार को 11 बजे से स्पोर्ट्स स्टेडियम में अभ्यास करेंगी। कड़ाके की सर्दी और सुबह के वक्त कोहरा होने की वजह से प्रैक्टिस का समय देरी से रखा गया है। कोहरे का पानी घास पर गिरने से भी मैदान गीला हो जाता है, इसीलिए धूप खिलने के बाद टीमें प्रैक्टिस को मैदान पर उतरेंगी। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन की ओर से स्टेडियम में पुलिस बल तैनात रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed