{"_id":"5c1e8334bdec2256de78ef9d","slug":"181545503540-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंडधारी स्वामी महादेव आश्रम महाराज का प्रकोटत्सव मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंडधारी स्वामी महादेव आश्रम महाराज का प्रकोटत्सव मनाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भक्तों ने भगवान शिव की पूजा अर्चना की
मोरना। शुकतीर्थ के महेश्वर आश्रम में दंडधारी स्वामी महादेव आश्रम महाराज का 61वां प्रकटोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। प्रकटोत्सव के दौरान भजन कीर्तन कर भगवान शिव की पूजा अर्चना करके साधु संतों के बीच गर्म वस्त्र वितरित किया गया। भंडारे में प्रसाद का वितरण कर नकद दान दक्षिणा भी दी गई।
शनिवार को महादेव आश्रम में प्रकटोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वेदपाठी अशोक शुक्ला ने वैदिक मंत्रोच्चारण कर वेदी में पूर्ण आहुति दिलाई। वहीं, आश्रम स्थित भव्य महादेव मंदिर में भगवान शिव की पूजा अर्चना संपन्न कराई गई। श्रद्धालुओं ने स्वामी महादेव आश्रम महाराज को फूलमाला पहनाकर चंदन का तिलक कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के आयोजन में सरला गुप्ता जयपुर, विनोद शर्मा, सुखदर्शन सिंह बेदी, जयभगवान शर्मा प्रधान, धर्मेंद्र शर्मा, सुशील राज शर्मा, गोविंद शुक्ला, अनिल तिवारी सचिव, मास्टर विनोद, डायरेक्टर नरेंद्र चोधरी, बबलू लाला, सुशील शर्मा प्रधान, प्रदीप मित्तल सहारनपुर, नीरज गुप्ता आदि का सहयोग रहा।