{"_id":"5c169eb5bdec225a1f27c566","slug":"181544986293-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोपहर में खिली धूप, सुबह-शाम शीतलहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोपहर में खिली धूप, सुबह-शाम शीतलहर
Updated Mon, 17 Dec 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले का न्यूनतम तापमान रहा 3.4 डिग्री
मुजफ्फरनगर। सुबह घना कोहरा और शाम को ठिठुरन का सीधा असर जनजीवन पर पड़ रहा है। हालांकि दोपहर में धूप खिली, लेकिन शाम होते ही शीतलहर शुरू हो गई और सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। रविवार को जिले का न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री रिकार्ड किया गया।
पिछले कई दिनों से सुबह और शाम कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। सुबह घना कोहरा छा जाता है। सुबह घने कोहरे और ठंड के कारण सुबह घूमने वाले भी कम ही निकल रहे हैं। कंपनी बाग और स्टेडियम में भी रोजाना घूमने वाले लोग अब देर से पहुंचते हैं। रविवार को भी सुबह घना कोहरा छाया रहा। करीब दस बजे मौसम साफ हुआ तो धूप खिल उठी। करीब चार बजे तक अच्छी-खासी धूप रही, लेकिन शाम होते ही ठिठुरन शुरू हो गई। शीतलहर के चलते न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री रहा जबकि अधिकतम तापमान 23.4 रिकार्ड किया गया। रविवार को ठंड और अवकाश का नजर बाजार पर भी नजर आया। सुबह देर से बाजार खुला। दुकानदारों ने करीब 11 बजे अपने प्रतिष्ठान खोले। शाम को आठ बजे से ही बाजार में सन्नाटा पसर गया।