{"_id":"5b71dab342c79246734f11ca","slug":"181534188211-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यामू में करंट से ग्रामीण की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यामू में करंट से ग्रामीण की मौत
Updated Tue, 14 Aug 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरथावल। न्यामू गांव में करंट लगने से ग्रामीण की मौत हो गई। सोमवार सुबह न्यामू निवासी जब्बार (55) सुबह करीब आठ बजे चौपाल से घर आया था। वह पंखा लगाने के लिए तार को मुुंह से छीलने लगा। तभी अचानक बिजली आ गई। जिससे उसके मुंह में तार होने से करंट ने पकड़ लिया। शोर मचाने पर परिजनों से तारों को अलग किया। लेकिन जब्बार की हालत नाजुक होने के कारण जिला मुख्यालय पर लेकर गए। पीड़ित ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
गोकशी के लिए लाई गाय कराई मुक्त
चरथावल। कुटेसरा के जंगल में गोकशी के लिए लाई गई गाय को आरोपियों के कब्जे से मुक्त कराया। पुलिस को सूचना मिली थी कि गोकश कुटेसरा लखवाला मार्ग पर सुभाष के खेत में काटने के लिए एक गाय ला रहे हैं। सूचना पर पुलिसकर्मियों ने जंगल की घेराबंदी कर दी। भनक लगते ही गाय को लाने वाले आरोपी पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने चिह्नित कर दो आरोपियों के खिलाफ गोवध अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज किया है।