{"_id":"5b5b6f4c4f1c1bb15c8b4dfe","slug":"181532718924-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगी की अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतरे अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी की अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतरे अफसर
Updated Sat, 28 Jul 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांवड़ यात्रा : जिले में सड़कों की नहीं सुधरी सूरत
मुजफ्फरनगर। कांवड़ियों का आगमन प्रारंभ हो गया है। 28 जुलाई तक मार्ग पर कांवड़ियों की संख्या बढ़ जाएगी। तमाम दावों के बावजूद जिला प्रशासन कांवड़ मार्ग की मरम्मत करने में विफल है। कांवड़ को लेकर अन्य तैयारी भी पूरी नहीं हो पाई। बझेड़ी के रेलवे अंडरपास पर चार फुट तक पानी भरा है। आम आदमी यहां से निकल नहीं सकता है। कांवड़ियों के साथ यहां कोई बड़ा हादसा हो गया तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी।
जिले में इस बार अभी तक कांवड़ यात्रा की उस स्तर पर तैयारी नहीं हो पाई है, जिस स्तर की अपेक्षा शासन करता है। जिले में कई स्थानों पर कांवड़ मार्ग की हालत काफी खस्ता है। कांवड़ को लेकर जो तैयारी दस दिन पहले पूरी हो जानी चाहिए थी, अधिकारी उन तैयारियों को पूरी कराने में अब भी उलझे हुए हैं। कांवड़ को लेकर जिस तरह की सक्रियता अब से पहले डीएम दिखाते रहे हैं, इस बार ऐसी सक्रियता देखने को नहीं मिली। डीएम के आदेश केवल बैठकों तक ही सीमित रहे। करोड़ों कांवड़िये यहां शिवचौक से होकर गुजरते हैं, जो बझेड़ी रोड से होकर आते हैं। बझेड़ी में रेलवे का अंडरपास अधूरा पड़ा है। कांवड़ यात्रा प्रारंभ हो चुकी है। तीन दिन में मार्ग पर भीड़ बढ़नी प्रारंभ हो जाएगी। अंडरपास और सड़क का काम अभी तक अधूरा पड़ा है। लोक निर्माण विभाग, बिजली विभाग और नगर पालिका भी कांवड़ को लेकर अपने कार्यों को पूरा नहीं कर सके हैं। सहारनपुर के कमिश्नर अधिकारियों की मीटिंग में कार्यों में शिथिलता पर चिंता जता चुके हैं। प्रशासन की जिस तरह की आधी अधूरी तैयारी है, ऐसे में कांवड़ यात्रा को लेकर शिव भक्तों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
बारिश में प्रारंभ हुए काम
मुजफ्फरनगर। कांवड़ मार्ग और शहर की अन्य मुख्य सड़कों के निर्माण कार्य जिला प्रशासन के लिए मुसीबत बन गए हैं। लगातार बारिश होने से कार्य पूरे नहीं हो पा रहे हैं। प्रशासन की ओर से सड़कों का निर्माण देरी से शुरू कराए जाने के कारण काफी काम अधूरा पड़ा हुआ है। बारिश के कारण काम में व्यवधान उत्पन्न हो गया है। अब बारिश में काम कैसे करे, इसे लेकर समस्या खड़ी हो गई है। आर्य समाज रोड और अन्य मार्गों की यही स्थिति है।
विज्ञापन
एफआईआर करेंगे
मुजफ्फरनगर। एडीएम प्रशासन हरीशचंद्र का कहना है कि अंडरपास का काम पूरा करने में देरी की गई है। ठेकेदार को साफ शब्दों में कह दिया गया है कि यदि काम पूरा नहीं करता है तो एफआईआर होगी। कांवड मार्ग की व्यवस्था को हर हाल में दुरुस्त किया जाएगा।