{"_id":"5b352fd54f1c1bb36e8ba519","slug":"181530212309-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से गर्मी से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से गर्मी से मिली राहत
Updated Fri, 29 Jun 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। बृहस्पतिवार की शाम हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। बारिश के बाद सड़कों पर कीचड़ नजर आया, जिससे आम आदमी को परेशानी भी हुई।
आकाश में छाये बादल अब बरसने लगे हैं। बुधवार की रात हुई वर्षा के बाद बृहस्पतिवार को दिन में तेज धूप निकली। इसी के साथ बादल भी छाये रहे। उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को देर शाम उस समय राहत मिली जब लगभग नौ बजे तेज वर्षा हुई। बारिश होने से नुमाइश का रंग एक दम फीका हो गया। झूले से लेकर मौत का कुआं तक कुछ देर के लिए बंद हो गए। बारिश से भीड़ आधी रह गई। बाजारों में बारिश के बाद अधिकतम दुकानें बंद हो गई। सड़क पर ठेला लगाने वाले भी अपने सामान को बचाते हुए घर की ओर निकल लिए। शाम को हुई बारिश के बाद शहर में सभी मुख्य मार्गो पर कीचड़ की स्थिति रही। आम जनता को कीचड़ के कारण परेशानियां उठानी पड़ी।
उधर, खतौली में बृहस्पतिवार की रात करीब दस बजे जमकर पानी बरसा। बारिश होने से लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। जानसठ, रतनपुरी, मीरापुर, मंसूरपुर में भी अच्छी बारिश हुई।