फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   छात्र छात्राओं ने बाजी मारी

छात्र छात्राओं ने बाजी मारी

Mon, 30 Apr 2018 01:08 AM IST
Updated Mon, 30 Apr 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
छात्र छात्राओं ने बाजी मारी
छात्र-छात्राओं ने बाजी मारी
विज्ञापन

मीरापुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से घोषित हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के परीक्षाफल की जानकारी के लिए छात्र-छात्राएं दिनभर सक्रिय रहे। रविवार अवकाश होने के कारण अधिकांश विद्यालय बंद रहे। बसंत शिक्षा सदन इंटर कालेज के प्रधानाचार्य सुनील कुमार गोयल ने बताया कि हाईस्कूल परीक्षा का परिणाम 82 प्रतिशत तथा इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम 86 प्रतिशत रहा। हाईस्कूल में मोहित सागर 82.33, अर्चना कन्नोजिया 81.66, प्राची गुप्ता 80.66 व इंटरमीडिएट में रेणु 67.2 प्रतिशत, फराज 66.2 व अनुसन 65.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। विद्यालय प्रबंधक ने उत्तीर्ण छात्र छात्रओं को बधाई दी तथा टॉपर्स को पुरस्कृत करने की घोषणा की।
बेटों के मुकाबले बेटियों ने मारी बाजी
जानसठ। रविवार को यूपी बोर्ड का हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम घोषित होते ही छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल गए। गोमती कन्या इंटर कालेज का 99.69 प्रतिशत रहा, जबकि डीएवी इंटर कालेज के छात्रों का रिजल्ट 97 प्रतिशत रहा।
विज्ञापन

डीएवी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य समुद्र सैन ने बताया कि हाईस्कूल में स्कूल टॉप करने वाले मोहम्मद सुऐब ने 80.67 प्रथम स्थान, आकाश 78.2 दूसरे स्थान पर रुबी व मोहम्मद जैब 77.3 प्रतिशत अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहे। इंटरमीडिएट में राहुल मलिक ने स्कूल टॉप करते हुए 89 प्रतिशत अंक पाकर प्रथम स्थान पर रहा। द्वितीय स्थान पर धैर्य पाल 85 प्रतिशत, तीसरे स्थान पर मोहम्मद जुनेद 83 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। प्रधानाचार्य समुंद्र सैन ने बताया कि इंटरमीडिएट में 292 बच्चों में से 281 बच्चे पास हुए। इंटरमीडिएट का रिजल्ट 97 प्रतिशत रहा, जबकि हाईस्कूल 90 प्रतिशत रहा। हाईस्कूल में 387 बच्चों में 346 बच्चे पास हुए हैं। गोमती कन्या इंटर कालेज में हाईस्कूल में आंचल 89.33 प्रतिशत, महिमा सैनी 89.16, सोनम 84.83 प्रतिशत लेकर प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पर रहे। इंटरमीडिएट की मनु चौहान ने 86.8 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंजलि ने 85.4 प्रतिशत लेकर द्वितीय, काजल शर्मा 84.2 प्रतिशत अंक लेकर तृतीय स्थान पर रहीं। सरस्वती इंटर कालेज में हाईस्कूल में हरप्रीत कौर 85 प्रतिशत, नीरज 82, अंकिता 80, प्रतिशत अंक लेकर प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पर रहे इंटरमीडिएट में प्रथम स्थान पर रीधा 77 प्रतिशत, द्वितीय सालनी 70.6, रिया 73 प्रतिशत लेकर तीसरे स्थान पर रहीं। स्कूल के प्रधानाचार्य नीरज कुमार ने बताया कि हाईस्कूल का परीक्षाफल 94 व इंटरमीडिएट का 92 प्रतिशत रहा है। स्वामी कल्याणदेव इंटर कालेज की प्रधानाचार्या अंशु देवी ने बताया कि हाईस्कूल में कृति 76 प्रतिशत, प्रिंसी 74, रेशु मावी 73 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहीं। इंटरमीडिएट में अनु तोमर 75, स्वाति 71, ईशा चौधरी 66 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्राओं ने मारी बाजी
मोरना। इंटर कालेज भोकरहेड़ी की इंटरमीडिएट की छात्राओं ने छात्रों को पछाड़ते हुए उच्च अंक प्राप्त कर कॉलेज सहित अभिभावकों के सम्मान को बढ़ाया है। इंटर कालेज भोकरहेड़ी की होनहार छात्रा नगमा ने 82.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, फरीहा ने 79.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान व आंचल ने 73.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्राओं को क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों सहित नगर पंचायत की चेयरमैन सरला देवी, पूर्व चेयरमैन कैप्टन ज्ञानेंद्र, राजेश कुमार ने हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य की कामना की। वहीं कॉलेज प्रधानाचार्य कैप्टन प्रवीण चौधरी व वरिष्ठ अध्यापक कीरत सिंह ने परीक्षाफल को लेकर प्रसन्न व्यक्त की तथा भविष्य में और अधिक अच्छे परिणाम देने की बात कही।

आरती चौधरी कालेज टॉपर रही
मोरना। दयावती आदर्श इंटर कालेज, कैड़ी दरियापुर में यूपी बोर्ड में हाईस्कूल परीक्षा के परिणाम में आरती चौधरी ने 80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम व आंचल नागर 78 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय तथा अनुष्का चौधरी 76 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रहीं। इंटरमीडिएट परीक्षा में शबा 72 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम व सबिया 71 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान पर रहीं। प्रधानाचार्या पूजा मलिक, प्रबंधक नरेंद्र पंवार ने मेधावी छात्राओं को बधाई दी और कॉलेज में पुरस्कृत करने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed