{"_id":"5ae4bf0b4f1c1b64098b7079","slug":"181524940555-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीब बच्चों के लिए खिलौने दिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरीब बच्चों के लिए खिलौने दिए
Updated Sun, 29 Apr 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरीब बच्चों के लिए खिलौने दिए
मुजफ्फरनगर। आंगनबाड़ी केंद्रों पर आने वाले बच्चों के लिए बनाए गए खिलौना बैंक में सामाजिक संगठन के लोग भी खिलौने जमा करा रहे हैं। सीडीओ अर्चना वर्मा ने खिलौना बैंक बनाया हैं। इनरव्हील क्लब की सदस्य विकास भवन पहुंची और सीडीओ अर्चना वर्मा को खिलौना बैंक के लिए खिलौने भेंट किए। अर्चना वर्मा ने बताया कि उनका अभियान सिरे चढ़ता नजर आ रहा है। सामाजिक संगठन भी गरीब बच्चों के लिए खिलौने जमा करा रहे हैं। खासकर महिलाओं में गरीब बच्चों के प्रति भी अपने बच्चों के बराबर ही संवेदना देखने को मिल रही है। यह खिलौना बैंक उन बच्चों के लिए स्वप्न के समान होगा, जो खिलौनों के लिए तरसते रहे हैं।
सिविल बार में सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया
मुजफ्फरनगर। सड़क सुरक्षा सप्ताह पर सिविल बार में आयोजन किया गया। सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। अपर जिला जज गौरव कुमार श्रीवास्तव, डॉ अजय कुमार, राकेश गौतम, श्रीराम सूद, शैलेंद्र सिंह, विपिन कुमार आदि न्यायायिक अधिकारियों ने विचार रखे। नियमो का पालन करने के लिए प्रेरित किया।
एमए अंग्रेजी की मौखिक परीक्षा सात को
मुजफ्फरनगर। जैन कन्या महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ सीमा जैन ने बताया कि एमए अंग्रेजी द्वितीय वर्ष की मौखिक परीक्षा सात मई को होगी। ताराचंद वैदिक पुत्री, शांतिदेवी जैन शाहपुर, अग्रसेन कन्या चरथावल, भगवती देवी कन्या भौराकलां, केपीएस गल्र्स अलीपुर कला, मुख्तारी देवी सिसौली के कॉलेज का सेंटर भी जैन डिग्री में ही रहेगा। परीक्षा सुबह दस बजे से होगी।