{"_id":"5abe87cd4f1c1beb618b4954","slug":"181522436045-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार की मदद के लिए बढ़ रहे है हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवार की मदद के लिए बढ़ रहे है हाथ
Updated Sat, 31 Mar 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुढ़ाना।
सड़क दुर्घटना में गांव फुगाना निवासी परिवार के मुखिया सहित चार सदस्यों की मौत हो गई। शोक संतृप्त परिवार की मदद के लिए कुशलक्षेम पूछने आने वाले आर्थिक सहायता की घोषणा करते जा रहे हैं।
पूर्व मंत्री संजीव बालियान शुक्रवार को सुबह पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। ग्राम प्रधान जितेंद्र और ग्रामीणों के बीच उन्होंने पीड़ित परिवार की आर्थिक सहायता के लिए 50 हजार रुपये देने की घोषणा की। फुगाना गांव के ग्रामीणों ने इस परिवार के लिए करीब डेढ़ लाख रुपये इकट्ठा कर लिये है। पैसे इकट्ठा करने का क्रम जारी है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तरसपाल मलिक, पूर्व मंत्री योगराज सिंह ने भी पीड़ित परिवार से मिलकर कुशलक्षेम पूछी। डेरा सच्चा सौदा के ब्लाक भंगीदास सोनू इंशा ने बताया कि उनका डेरा बच्चों की पढ़ाई से लेकर शादी तक का खर्चा उठाएगा। ग्राम प्रधान जितेंद्र का कहना है कि पूरा गांव इन बच्चों के पालन पोषण से लेकर पढ़ाई लिखाई और सुख दुख में शामिल रहेगा।