फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   उत्कल का 1 क्षतिग्रस्त डिब्बा हटाया, बाकी 10 डिब्बे पलटे

उत्कल का 1 क्षतिग्रस्त डिब्बा हटाया, बाकी 10 डिब्बे पलटे

Wed, 21 Mar 2018 11:56 PM IST
Updated Wed, 21 Mar 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
उत्कल का 1 क्षतिग्रस्त डिब्बा हटाया, बाकी 10 डिब्बे पलटे
उत्कल का एक क्षतिग्रस्त डिब्बा हटाया, बाकी दस पलटे
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)।
उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन का मात्र एक डिब्बा हटाकर रेलवे विभाग ने काम की इतिश्री कर दी, जबकि बाकी 10 डिब्बों को क्रेन द्वारा दूसरी तरफ पलट दिया गया है। डिब्बों को पलटकर रेलवे विभाग ने नई दोहरीकरण रेलवे लाइन बिछाने के लिए जगह बनाई है। विभागीय जानकारी के मुताबिक शीघ्र ही रेलवे लाइन बिछाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। बंदरों ने ओएचई तारों पर लटक कर उसका स्टूलेटर तोड़ दिया। हालांकि यह ओएचई वायर की लाइन नई दोहरीकरण रेलवे लाइन की थी, जिस कारण ट्रेनों प्रभावित नहीं हुई। रेलवे कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर स्टूलेटर बदला।

जगत कॉलोनी के सामने मंगलवार की सुबह उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन के डिब्बों को हटवाने के लिए काम शुरू किया, तो काटते समय क्षतिग्रस्त रसोईयान में आग लग गई। काटने का काम बंद कर ब्लॉक लेकर दिल्ली से मंगवाई गई क्रेन से क्षतिग्रस्त एक कोच को उठाकर रेलवे लाइन पर रखा गया, जिसको ट्रेन दिल्ली ले गई। बाकी 10 क्षतिग्रस्त डिब्बों को क्रेन से मोहल्ला शिवपुरी साइड की ओर पलट दिए गए। इन डिब्बों को पलटकर नई दोहरीकरण रेलवे लाइन बिछाने के लिए जगह बनाई गई है। दौराला से लेकर खतौली में तहसील के सामने तक रेलवे दोहरीकरण का कार्य पूर्व में ही पूर्ण कर लिया गया था। तहसील के आगे से शीघ्र ही नई लाइन बिछाने का काम शुुरू कर दिया जाएगा। बुधवार की सुबह पशु चिकित्सालय के सामने नई रेलवे लाइन पर लगी ओएचई वायर की लाइन पर कुछ बंदर लटक कर उत्पात मचाने लगे तो लाइन स्टूलेटर टूट गया। सूचना मिलने पर वैगन ट्रेन वहां पर पहुंची और कर्मचारियों ने स्टूलेटर को बदला। इससे ट्रेन प्रभावित नहीं हुई। मंगलवार को क्षतिग्रस्त कोच ले जाने के बाद शाम के सात बजे तक ओएचई तारों की लाइन जोड़क़र करीब रात आठ बजे से ट्रेनों का संचालन प्रारंभ कर दिया गया था। स्टेशन मास्टर कमलेश ने बताया कि क्षतिग्रस्त डिब्बों को पलटकर नई रेलवे लाइन बिछाने के लिए जगह बना दी गई है। शीघ्र ही रेलवे विभाग की ओर से रेलवे लाइन बिछाने का काम प्रारंभ किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed