{"_id":"5a132a184f1c1b87698bc9e3","slug":"181511205400-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री से मुआवजा दिलाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री से मुआवजा दिलाने की मांग
Updated Tue, 21 Nov 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
खतौली (मुजफ्फरनगर)। किसानों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से रेलवे विभाग द्वारा उनकी की गई भूमि अधिग्रहण का मुआवजा दिलाए जाने की मांग की।
सीएम योगी को भेजे प्रार्थना पत्र में बताया कि रेलवे विभाग की ओर से दोहरी रेलवे लाइन के दोहरीकरण में किसानों की भूमि अधिग्रहण की गई थी। तहसील के गांव शाहबाजपुर तिंगाई, टबीटा और मढ़करीमपुर तीनों गांव विकास प्राधिकरण के अंतर्गत आते हैं। मगर रेलवे विभाग द्वारा जो भूमि का भुगतान किया जा रहा है वह मुआवजा धनराशि तीनों गांवों में अलग अलग हैं। किसानों से मांग की कि तीनों गांवों को भूमि अधिग्रहण मुआवजा बराबर दिलाया जाए। अन्यथा किसान आत्महत्या करने को मजबूर होंगे। प्रार्थना पत्र भेजने वालों में किसान कुशलपाल, प्रकाशी, रणवीर, विरेंद्र सिंह, रमेश, विनोद कुमार, सुरेश, मोहित, दीवान सिंह आदि शामिल हैं।