{"_id":"59f8cb604f1c1b3c3d8b48cc","slug":"181509477216-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा मेले में श्रद्धालुओं का आगमन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा मेले में श्रद्धालुओं का आगमन शुरू
Updated Wed, 01 Nov 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोरना (मुजफ्फरनगर)।
तीर्थनगरी शुक्रताल में कार्तिक गंगा स्नान मेले में श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया है। भैंसा-बुग्गी और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में मंगल गीत गाते हुए श्रद्धालु धर्मनगरी पहुंच रहे हैं। डेरों में महिलाएं खाना बनाने में व्यस्त हैं, वहीं नगर में दूरदराज से आए दुकानदारों ने अपनी दुकानों की सजावट की हैं। सजावटी दुकानें आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। साफ-सुथरे नवर्निमित कल्याणी गंगाघाट पर श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर धर्मलाभ कमा रहे हैं। मुख्य गंगा घाट पर गंदी मिट्टी के लगे ढेर प्रशासन की तैयारियों पर सवालिया निशान खड़े कर रहे हैं।
पौराणिक भागवत पीठ के रूप में विख्यात शुक्रताल में कार्तिक गंगा स्नान मेले में श्रद्धालुओं का आना आरंभ हो गया है, जिसमें गांव बेहड़ा थ्रू से आए युवा श्रद्धालु दीपक, मनीष, सिद्धार्थ, सचिन, कुलदीप, पंकज, अमित, शुभम घर की बनी रसमलाई, इमरती, पकौड़ी और कोल्डड्रिंक पीकर आनंद उठा रहे हैं। गांव सोंटा, दूधाहेड़ी, जोहरा, मंसूरपुर, पुरबालियान, सोरम आदि के ग्रामीण भी अपने परिवारों के साथ मेले में पहुंच गए हैं। नगर में आए श्रद्धालुओं ने तंबू, डेरे लगाकर मेले का आनंद लेना शुरू कर दिया है। वहीं, मेले में आई महिलाएं खाना बनाकर परिवारीजनों को खिलाने में व्यस्त हैं। नगर के मुख्य मेला बाजार, बस स्टैंड, जाट धर्मशाला बाजार, गंगा घाट रोड बाजार और मेला ग्राउंड बाजार आदि में दूरदराज से आए दुकानदारों ने दुकानों को बेहतर तरीके से सजाया हुआ है। हनुमान धाम के निकट नवनिर्मित विश्व कल्याणी भागवत घाट के महंत पंडित उमेश कृष्ण शास्त्री एवं अन्य पुजारियों के साथ आने वाले श्रद्धालुओं को वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजा-अर्चना करा रहे हैं। हरियाणा से आए श्रद्धालु रणबीर सिंह, महक सिंह, विनोद शर्मा, अंजू, प्रीति, नीरज, मोनिका मालती देवी, मनोरमा आदि ने बताया कि कल्याणी घाट की साफ सफाई स्वत: ही सभी को अच्छी लगती है। यहां लगाए गए पेड़-पौधे और बैठने की सुंदर बेंच आकर्षित करती हैं। मुख्य गंगा घाट पर प्रशासन की ओर से महिलाओं के वस्त्र बदलने के लिए कर्मचारी टीन शेड तैयार किए जा रहे हैं। कारगिल शहीद स्मारक गंगा घाट पर मिट्टी के ढेर प्रशासन की तैयारियों के प्रयासों पर पानी फेरते नजर आते हैं। ग्राम प्रधान सुशील शर्मा, गोविंद शुक्ला, धर्मेंद्र, सुरेंद्र चौधरी, गंगा सेवा समिति सचिव महकार सिंह, इंद्रपाल राणा, प्रेमशंकर मिश्रा, बिट्टू शर्मा आदि मेले की तैयारियों को लेकर किए जा रहे कार्य पर नजर रखे हुए हैं। वहीं, एसपी देहात सहदेव सिंह ने बताया कि मेले की सुरक्षा को लेकर कैमरे लगाए गए हैं। एटी रोमियो, गुंडा निरोध दस्ते भी तैनात किए गए हैं। मेले में शराब और हथियार लाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।